Move to Jagran APP

50 साल का भविष्य तय करेगा बिहार का यह चुनाव : चिराग

औरंगाबाद। अनुमंडल मुख्यालय में टीचर ट्रेनिग कॉलेज परिसर में शनिवार को ओबरा विधानसभा क्षेत्र से लोजपा के प्रत्याशी डॉ. प्रकाश चंद्रा के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि बिहार विधानसभा का यह चुनाव बिहार के 50 साल का भविष्य तय करेगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 10:27 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 05:05 AM (IST)
50 साल का भविष्य तय करेगा बिहार का यह चुनाव : चिराग
50 साल का भविष्य तय करेगा बिहार का यह चुनाव : चिराग

औरंगाबाद। अनुमंडल मुख्यालय में टीचर ट्रेनिग कॉलेज परिसर में शनिवार को ओबरा विधानसभा क्षेत्र से लोजपा के प्रत्याशी डॉ. प्रकाश चंद्रा के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि बिहार विधानसभा का यह चुनाव बिहार के 50 साल का भविष्य तय करेगा। इसलिए हर हाल में नीतीश कुमार की सरकार को उखाड़ फेंकना है। नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनका आशीर्वाद हमेशा मिलता रहा है और आगे भी मिलेगा। जब चुनाव प्रचार में जाते थे तो पापा हमेशा हालचाल पूछते थे। आज मैं अकेले हूं। उन्हीं का सपना था 'बिहार फ‌र्स्ट बिहारी फ‌र्स्ट'। कहा- अकेले हूं, मुझे कोई डर भय नहीं है। चिराग पासवान ने कहा कि बिहार ने 30 साल बर्बाद किया है। दो साल की पढ़ाई 5-6 साल में पूरा होती है। सात निश्चय योजना में भ्रष्टाचार हुआ है। कहा कि जनता को पढ़ने देना सरकार नहीं चाहती। नीतीश कुमार जानते हैं कि जब युवा पढ़ लेगा तो वह हक मांगेगा। नौकरी मांगेगा और फिर ऐसा नहीं करने पर सत्ता से उखाड़ फेंकेगा।

loksabha election banner

प्रत्याशी डॉ. प्रकाश चंद्रा ने कहा कि कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं, जो जाति की पूंजी लेकर चुनाव लड़ने आए हैं। कहा कि किसी कीमत पर राजद में नहीं जाऊंगा। पार्टी और कार्यकर्ता की ना होकर राजद सिर्फ जाति की पार्टी बनकर रह गई, तब छोड़ा। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद कोई नहीं दिखेगा। कहा कि जब-जब चुनाव लड़ी हैं उसके बाद कांति सिंह क्षेत्र में नजर नहीं आई हैं। अब अपने बेटा को लेकर यहां आई हैं। सभी चुनाव के बाद चला जाएगा। कार्यक्रम को तारा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक चंद्रदेव सिंह, शमशेर नगर निवासी कैप्टन सुभाष सिंह, श्रीमन्नारायण, वार्ड पार्षद रवि रंजन, अनिल मंडल पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष संजय सिंह, कौशल शर्मा समेत तमाम जाति एवं धर्म के लोगों ने मंच से संबोधित किया।

देह पर लोजपा की पेंटिग

तरारी निवासी राजू पासवान ने अपनी देह को ही लोजपा का प्रचार का माध्यम बना दिया। उन्होंने पूरे शरीर पर पेंटिग की। चुनाव चिन्ह झोपड़ी का निशान बनाया। डॉ. प्रकाश चंद्रा जिदाबाद लिखा। चिराग पासवान ने उससे हाथ भी मिलाया। राजू गदगद था। राजू को देखने के लिए भीड़ काफी उत्सुक दिखी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.