Move to Jagran APP

उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुआ प्रचार रथ

सांसद सुशील कुमार सिंह के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने यूपी चुनाव में प्रचार के लिए तीन महिला कार्यकर्ताओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिता सिंह के नेतृत्व में आइटी सोशल मीडिया प्रभारी गुड़िया सिंह प्रवक्ता सुमन अग्रवाल महामंत्री उषा सिंह को उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव में पार्टी के निर्देशानुसार चुनाव प्रचार करने के लिए रवाना हुईं। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में महिलाएं सशक्त हुई हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 09:58 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 09:58 PM (IST)
उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुआ प्रचार रथ
उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुआ प्रचार रथ

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद : सांसद सुशील कुमार सिंह के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने यूपी चुनाव में प्रचार के लिए तीन महिला कार्यकर्ताओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिता सिंह के नेतृत्व में आइटी सोशल मीडिया प्रभारी गुड़िया सिंह, प्रवक्ता सुमन अग्रवाल, महामंत्री उषा सिंह को उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव में पार्टी के निर्देशानुसार चुनाव प्रचार करने के लिए रवाना हुईं। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में महिलाएं सशक्त हुई हैं। पीएम के नेतृत्व में पहली बार सुप्रीम कोर्ट में तीन महिला जज बनीं। देश में सबसे अधिक महिला राज्यपाल बनाई गईं। वित्त मंत्रालय एक महिला के हाथों में है जो पिछले कार्यकाल में देश की रक्षा मंत्री भी थी। विदेश मंत्री के रूप में स्व. सुषमा स्वराज रही एवं सुमित्रा महाजन ने लोकसभा स्पीकर बनकर देश को नेतृत्व किया। महिलाओं के सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन,और उत्थान के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है। उत्तर प्रदेश भाजपा में महिला मोर्चा के करीब 10 लाख कार्यकर्ता गए हैं जो गर्व की बात है। सभी महिलाएं 10-10 घरों में जाएंगी और भाजपा को मजबूत करेंगी। पीएम एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं के हित में बेहतर कार्य किए हैं। सभी कार्यकर्ता वहां जाकर भाजपा के कार्यो के बारे में लोगों को बताएंगे। साथ ही लोगों को जागरूक करेंगे। इस तरह मोदी-योगी के हाथों को मजबूत करने का भी काम करेंगे। ताकि इसका फायदा पार्टी को चुनाव में मिल सके। इसके साथ ही उन्हें कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.