पुलिस की तत्परता से अपराधियों पर हो रही कार्रवाई : एसपी
पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर बुधवार को एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने झंडोत्तोलन किया। डीएम सौरभ जोरवाल उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने तिरंगे को सलामी दी। एसपी ने परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया। जवानों के द्वारा परेड किया गया। एसपी ने सबसे पहले सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
जागरण संवाददाता, औरंगाबाद : पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर बुधवार को एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने झंडोत्तोलन किया। डीएम सौरभ जोरवाल उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने तिरंगे को सलामी दी। एसपी ने परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया। जवानों के द्वारा परेड किया गया। एसपी ने सबसे पहले सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। आजादी के इस पर्व को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। कहा कि पुलिस तत्परता से अपराधियों पर कार्रवाई कर रही है। गंभीर अपराध की पहचान कर त्वरित कार्रवाई करते हुए सजा दिला रही है। समाज में अमन, चयन व शांति स्थापित करने के लिए एसपी ने नागरिकों से सहयोग की अपील की। कहा कि पुलिस आपकी सुरक्षा में हर वक्त तैयार है। बेहतर कार्य करने वाले 13 पुलिस अधिकारियों को डीएम एवं एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सार्जेंट मेजर पवन कुमार, मदनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार, जीपी सार्जेंट शारदा शंकर, एमटी सार्जेंट सुनील कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक कमलेश पासवान, सहायक अवर निरीक्षक रंजीत कुमार, आरक्षी प्रेम कुमार गौरव, अभिनव परासर, दिग्विजय, धामू कुमार गुप्ता, सैप जवान अवधेश सिंह, सुबोध मंडल एवं रौशन कुमार को सम्मानित किया गया। एसडीएम विजयंत, एसडीपीओ गौतम शरण ओमी, मुख्यालय डीएसपी ललित नारायण पांडेय समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बगाही गांव के वार्ड सदस्य की इंगलिश में पिटाई
संवाद सूत्र, बारुण (औरंगाबाद) : बारुण थाना क्षेत्र के गोठौली पंचायत के बगाही गांव निवासी वार्ड सदस्य सुदेश सिंह के साथ मारपीट की गई। घटना बुधवार की है। इलाज अस्पताल में किया गया। घटना इंग्लिश गांव के पास की है। वार्ड सदस्य ने पुलिस को बताया कि मैं निजी काम से इंग्लिश गांव गया था। लौटने के क्रम में इंग्लिश गांव के इंद्रजीत यादव एवं अमरेश यादव गाली देने लगे। मना करने पर दोनों मारपीट करने लगे। जिससे में घायल हो गया। थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा ने बताया कि वार्ड सदस्य के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई चल रही है। साथ ही बताया कि शराब के नशे में हंगामा कर रहे सिदुरिया के विवेक कुमार सिंह और हंडल पिपरा के कुश पासवान को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद जेल भेजा गया है।