डोर टू डोर मास्क व साबुन का किया जा रहा वितरण
सदर प्रखंड के कुरम्र्हा पंचायत के मुखिया अभिराम विश्वकर्मा ने सभी वार्डो में मास्क एवं साबुन का
By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 05:39 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 05:39 PM (IST)
सदर प्रखंड के कुरम्र्हा पंचायत के मुखिया अभिराम विश्वकर्मा ने सभी वार्डो में मास्क एवं साबुन का वितरण लगातार जारी है। बताया जाता है की मुख्यमंत्री के निर्देश पर उक्त पंचायतों में मास्क व साबुन का वितरण किया जा रहा है। मुखिया ने पंचायत के डोर टू डोर जाकर मास्क एवं साबुन वितरण किया। उन्होंने हिदायत किया कि वार्ड सदस्यों को भी चिन्हित कर मास्क एवं साबुन वितरण करने को निर्देशित किया। मुखिया ने कहा की कोरोना महामारी से बचने के लिए हम सभी को घरों में रहने की जरूरत है। हम सभी घर में रहे आवश्यक काम से ही बाहर निकले तो मास्क का प्रयोग करे एवं घर पहुंचकर हाथों को साबुन से सफाई करें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें