21 मवेशी बरामद, कलखाना का आरोप
र प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवेदन के अनुसार बुधवार की रात संतोष को सूचना मिली कि अमझर में कत्लखाना चलता है। सूचना पर जब ये लोग सुबह पहुंचे तो पशुओं को देखा। संतोष ने आवेदन में कहा कि उसने कत्लखाना के आगे पशु के शरीर के कटा अंग भी पाया। तब पुलिस को सूचना दी। संतोष ने बताया कि पशुओं को संरक्षण के लिए हमारी संस्था पूरे देश में कार्यरत है। उधर सभी बछड़ों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पूरे मामले की
हसपुरा थाना की पुलिस ने गुरुवार को अमझर शरीफ में बिगन कुरैशी के खटाल से एक बछड़ा समेत 21 मवेशी को बरामद किया है। आरोप है कि यहां पशुओं के मांस की बिक्री होती है। इसकी चर्चा चारों तरफ फैल गई। सूचना पाकर घटनास्थल पर थानाध्यक्ष धनंजय सिंह, बीडीओ अमरेश कुमार,सीओ सुमन कुमार कैंप किए हुए थे। घटना सुनकर एसडीओ व एसडीपीओ राजकुमार तिवारी पहुंचे। मामले में गौ ज्ञान फाउंडेशन के सदस्य संतोष कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवेदन के अनुसार बुधवार की रात संतोष को सूचना मिली कि अमझर में कत्लखाना चलता है। सूचना पर जब ये लोग सुबह पहुंचे तो पशुओं को देखा। संतोष ने आवेदन में कहा कि उसने कत्लखाना के आगे पशु के शरीर के कटा अंग भी पाया। तब पुलिस को सूचना दी। संतोष ने बताया कि पशुओं को संरक्षण के लिए हमारी संस्था पूरे देश में कार्यरत है। उधर सभी बछड़ों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। प्राथमिकी में खटाल के पास जमीन पर पशुओं का फेंका खाल का टुकड़ा, जहां तहां पड़ा हड्डी की पुष्टि की गई है। जांच में चमरा एवं मुंडी की पुष्टि की गई है। मामले में पुलिस गंभीरता से छानबीन कर रही है।