मुआवजा व ऋण माफी की मांग उठी
सान कब आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे कहा नहीं जा सकता। किसान नेता रविद्र सिंह ने कहा कि किसान के प्रति सरकार उदासीनता बरत रही है। इससे किसान परेशान है। किसानों से एकजुट होने का आह्वान किया। कहा कि इस पानी से रबी फसल का जितना नुकसान हुआ है उसकी भरपाई सं
इन दिनों बेमौसम रिमझिम वर्षा से जहां जनजीवन प्रभावित हो गया है। वहीं किसान रबी फसल बर्बाद होने से मायूस है। हसपुरा में शुक्रवार को सुबह से शाम तक लगातार रिमझिम वर्षा होती रही। किसानों द्वारा फसल क्षति की मुआवजा व ऋण मा़फ करने की मांग जोर पकड़ ली है। किसान कब आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे कहा नहीं जा सकता। किसान नेता रविद्र सिंह ने कहा कि किसान के प्रति सरकार उदासीनता बरत रही है। इससे किसान परेशान है। किसानों से एकजुट होने का आह्वान किया। कहा कि इस पानी से रबी फसल का जितना नुकसान हुआ है उसकी भरपाई संभव नहीं है। क्षति को लेकर किसानों में हाहाकार मची हुई है। डिडिर पैक्स अध्यक्ष सह मजदूर किसान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संजीत शर्मा ने कहा कि यदि शीघ्र क्षतिपूर्ति का मुआवजा एवं ऋण माफी नहीं होगी। किसानों के साथ आंदोलन किया जाएगा। मुखिया सत्येंद्र पासवान, संतोष शर्मा ने किसानों को राहत देने की मांग उठाई है।