होली पर्व पर दिखा कोरोना वायरस का भय
सोमवार की रात होलिका दहन किया गया। बच्चे पटाखे फोड़ खुशिया मनाते रहे। शराबबंदी के बावजूद कुछ लोग शराब के नशे में दिखे। हालांकि ऐसे लोग पुलिस से भयभीत रहे। पुलिस की गश्ती व चौकसी से शराबियों में डर बना रहा। होली का पर्व पर कोरोना बीमारी का भय दिखा। लोग मुर्गा की मांस की खरीदारी कम की। मुर्गा का मांस काफी सस्ता रहा।
रंगों का त्योहार होली का पर्व मदनपुर प्रखंड में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। इस दौरान गांव व बाजारों में आपसी भाईचारे व खुशी के माहौल में होली का पर्व मनाया गया। गांवों में होली गीतों का गायन किया गया। रंगों की बौछार होती रही। लोग एक दूसरे को रंग, अबीर और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। गांवों में ग्रामीणों की टोली के द्वारा होली का गायन किया गया। होली के एक दिन पहले सोमवार की रात होलिका दहन किया गया। बच्चे पटाखे फोड़ खुशिया मनाते रहे। शराबबंदी के बावजूद कुछ लोग शराब के नशे में दिखे। हालांकि ऐसे लोग पुलिस से भयभीत रहे। पुलिस की गश्ती व चौकसी से शराबियों में डर बना रहा। होली का पर्व पर कोरोना बीमारी का भय दिखा। लोग मुर्गा की मांस की खरीदारी कम की। मुर्गा का मांस काफी सस्ता रहा।