सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, एक घायल
दवेंदू ने बताया कि गुरुवार की रात चंदन बाइक से रफीगंज से होकर अपने घर लौट रहा था। इसी बीच एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर चंदन एवं साथ रहे गांव के ही सिटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया था। जहां गुरुवार
पेज तीन के लिए -
-गुरुवार की रात शिवगंज-रफीगंज पथ पर घटी घटना
-एक अन्य घायल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती संवाद सूत्र, मदनपुर (औरंगाबाद) : शिवगंज-रफीगंज पथ स्थित उचौली गांव के समीप गुरुवार की रात हुए सड़क दुर्घटना में 24 वर्षीय युवक चंदन कुमार की मौत हो गई। वह मदनपुर प्रखंड अंतर्गत चेई नवादा पंचायत के ओरडीहा गांव के नाथुन यादव का पुत्र बताया जाता है। घटना के संबंध में मुखिया ओमप्रकाश यादव, जिला पार्षद शंकर यादवेंदू ने बताया कि गुरुवार की रात चंदन बाइक से रफीगंज से होकर अपने घर लौट रहा था। इसी बीच एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर चंदन एवं साथ रहे गांव के ही सिटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया था। जहां गुरुवार की रात इलाज के दौरान अस्पताल में ही चंदन कुमार की मौत हो गई। जबकि साथ रहे घायल सिटू का इलाज अभी भी सदर अस्पताल में किया जा रहा है। इधर घटना के बाद चंदन कुमार के घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ। चंदन का अंतिम संस्कार शुक्रवार को कर दिया है। चंदन की मौत के बाद गांव में मातम का माहौल बना है। स्वजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। इधर मृतक की पत्नी का भी रो-रोकर हाल बुरा हो गया है।