आर्य अमर केसरी बने केसरवानी तरुण सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष
दाउदनगर निवासी आर्य अमर केसरी को केशरवानी तरुण सभा (युवा सभा) का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। अखिल भारतीय व वैश्य केशरवानी सभा के
दाउदनगर निवासी आर्य अमर केसरी को केशरवानी तरुण सभा (युवा सभा) का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। अखिल भारतीय व वैश्य केशरवानी सभा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अशोक केशरी, प्रदेश महामंत्री अश्वत्थामा केशरी ने केशरवानी तरुण सभा (युवा सभा) बिहार प्रदेश के अध्यक्ष सोनू सहारा एवं महामंत्री गुड्डू केशरी को नियुक्त किया है, जिसके बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय संगठन मंत्री ई. शंभूनाथ केशरी के पटना स्थित निवास पर केशरवानी तरूण सभा (युवा सभा) बिहार प्रदेश के कमिटी की घोषणा की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष बने आर्य अमर केशरी ने राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया है। बताया कि वे हमेशा से युवाओं और समाज को एक साथ जोड़ने का काम करते आ रहे हैं। युवाओं से अपील किया कि समाज और देश के विकास में अपना योगदान दें। मुकेश केशरी, सन्नी केशरी, सुनील प्रसाद केशरी, आदित्य केशरी, राजेश केशरी, बिपुल केशरी, चंदन कुमार ने उपाध्यक्ष बनने पर बधाई दिया है।