Move to Jagran APP

कंचनपुर पैक्स से रामप्रवेश बने अध्यक्ष

प्रखंड के पैक्सों की मतगणना गुरुवार की सुबह प्रारंभ हो गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना का कार्य शुरू हुआ। जिसमें सबसे दिलचस्प मुकाबला कंचनपुर पैक्स का हुआ।

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Dec 2019 10:22 PM (IST)Updated: Thu, 12 Dec 2019 10:22 PM (IST)
कंचनपुर पैक्स से रामप्रवेश बने अध्यक्ष
कंचनपुर पैक्स से रामप्रवेश बने अध्यक्ष

प्रखंड के पैक्सों की मतगणना गुरुवार की सुबह प्रारंभ हो गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना का कार्य शुरू हुआ। जिसमें सबसे दिलचस्प मुकाबला कंचनपुर पैक्स का हुआ। वर्तमान में रहे पैक्स अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह ने अपने निकटतम प्रतिदंद्वी जदयू सेवा दल के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार को 224 मतों से पराजित किया।

loksabha election banner

निर्वाचन पदाधिकारी सह सीओ कुमारी अनुकंपा ने बताया कि वर्तमान पैक्स अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह को 788 मत मिले जबकि इनके प्रतिद्वंदी शैलेश कुमार 564 मत प्राप्त हुआ। 224 मतों से रामप्रवेश ने जीत दर्ज की है। डीहरा पैक्स से सत्येंद्र नारायण सिंह उर्फ मंत्री जी ने राकेश सिंह उर्फ टिकू को 89 मतों से पराजित किया है। बताया जाता है कि सत्येंद्र नारायण नारायण सिंह को 372 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी राकेश सिंह को 283 मत पर संतोष करना पड़ा। इसी तरह तेजपुरा पैक्स से रंजन कुमार ने 393 मतों से जीत हासिल की। इन्होंने अपने प्रतिद्वंदी वीरेंद्र कुमार सिंह को पराजित किया। बताया जाता है निर्वाचित अध्यक्ष रंजन सिंह को 837 एवं प्रतिद्वंदी वीरेंद्र को 230 मत मिले। डीहरी पैक्स से पूर्व राजद जिलाध्यक्ष रामनरेश सिंह ने जीत हासिल की है। बताया जाता है कि इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सच्चिदानंद सिंह को पराजित किया है। उब, भरुब एवं चंदा पैक्स का मतगणना चल रहा है। संवाद प्रेषण तक इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। सीओ ने निर्वाचित पैक्स अध्यक्षों को प्रमाणपत्र दिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.