Move to Jagran APP

अंतरर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम

औरंगाबाद दाउदनगर दिव्यांग मंच द्वारा अंतरर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस के अवसर पर गुरुवार को एक निजी विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसडीएम कुमारी अनुपम सिंह प्रखंड विकास पदाधिकारी जफर इमाम कल्याण पदाधिकारी श्रावणी गुप्ता ने उद्घाटन किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 03 Dec 2020 10:43 PM (IST)Updated: Thu, 03 Dec 2020 10:43 PM (IST)
अंतरर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम
अंतरर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम

औरंगाबाद : दाउदनगर दिव्यांग मंच द्वारा अंतरर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस के अवसर पर गुरुवार को एक निजी विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसडीएम कुमारी अनुपम सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी जफर इमाम, कल्याण पदाधिकारी श्रावणी गुप्ता ने उद्घाटन किया। एसडीओ ने कहा कि शारीरिक असमर्थता को अपनी कमजोरी नहीं बनाएं, न समझें। खुद को सक्षम समझें और नया कीर्तिमान अपनी ²ढ़ इच्छाशक्ति के सहारे गढ़ें। कहा कि आप दिव्यांग नहीं हैं, बल्कि जिनकी सोच छोटी है वे दिव्यांग हैं। जो गलत तरीके से काम करते हैं, उनके लिए उदाहरण बनिए। खुद शिक्षित बनें एवं अपने परिवार को शिक्षित बनाएं। कहा कि परिवार को नैतिक शिक्षा दें। शैक्षणिक योग्यता में आगे लायें। कहा कि आपको सक्षम बनाने के लिए जो भी योजनाएं हैं उनके बारे में जानकारी ले कर उसका लाभ लें। आप असक्षम नहीं हैं। आपके सहयोग के लिए कई योजनाएं हैं। एसडीओ ने दिव्यांग जनों को समस्या समाधान के लिए हर समय हर संभव सहयोग करने को कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी काम के लिए किसी भी बिचौलिया का सहारा लेने की जरूरत नहीं है। बीडीओ जफर इमाम ने दिव्यांगों को सरकार से मिलने वाली हर सुविधाओं का हर संभव सहजता से उन तक पहुंचाने को कहा। कल्याण पदाधिकारी श्रावणी गुप्ता ने दिव्यांगों को शिक्षित होने पर जोर डाला। युवा समाजसेवी चिटू मिश्रा ने दिव्यांगों को हर संभव साथ देने को कहा। सीएसपी संचालक राजकुमार ने डिजिटल के बारे में उन्हें जानकारी दी। दिव्यांग जनों को आईडी कार्ड निशुल्क बनाने का वादा किया। चलाते हैं अपना स्वयं सहायता समूह

prime article banner

दिव्यांग मंच के डीआईडी कोऑर्डिनेटर उमेश कुमार ने पदाधिकारियों को मंच की उपलब्धियों के बारे में बताया। बताया कि कितने दिव्यांग स्वयं सहायता समूह चलते हैं। जिसमें 3421 दिव्यांगों का अपना बचत जमा होता है। बताया कि 108 कुष्ठ दिव्यांगों का समूह और एक मंद बुद्धि दिव्यांग का समूह चलता है। कार्यक्रम का संचालन दाउदनगर दिव्यांग मंच के अध्यक्ष राकेश कुमार एवं अध्यक्षता उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने किया। कार्यक्रम में मंच के सचिव पारस कुमार, हीरालाल चौधरी, राजकुमार, अर्जुन प्रसाद सिन्हा, विदुमती कुमारी एवं अन्य ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। हैंड्स ऑ़फ प्रकाश चंद्रा के सदस्य राव मनीष यादव, मनीष सिंह, राजेश कुमार समेत कई कार्यक्रम में शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.