Move to Jagran APP

बाल दिवस पर विद्यालयों में कार्यक्रम

कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय भरुब में गुरुवार को पं. जवाहर लाल नेहरू की 130वीं जयंती बाल दिवस के रुप में मनाया गया। अध्यक्षता श्रीकांत कुमार सिंह

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 06:13 PM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2019 06:15 PM (IST)
बाल दिवस पर विद्यालयों में कार्यक्रम
बाल दिवस पर विद्यालयों में कार्यक्रम

कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय भरुब में गुरुवार को पं. जवाहर लाल नेहरू की 130वीं जयंती को बाल दिवस के रुप में मनाया गया। अध्यक्षता श्रीकांत कुमार सिंह ने किया। मौके पर सभी ने उनके फोटो पर पुष्प अर्पित कर केक काटा। शिक्षक श्रीकांत कुमार सिंह ने कहा कि चाचा नेहरू का विचार अब भी प्रासंगिक है। वे बच्चों को बहुत प्यार करते थे, जिस कारण बच्चों ने चाचा नेहरू की उपाधी दी। सांस़्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न गीत-संगीत की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कुमारी करुणा, गीता, मंजू कुमारी, सुजीत कुमार, मुनी देवी उपस्थित रहे। एनएवी कान्वेंट परिसर में प्राचार्य ओमप्रकाश कला प्रवीण की अध्यक्षता में चाचा नेहरू की जयंती मनाई गई। विद्यालय परिवार ने तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। विद्यालय परिवार उपस्थित रहे। ज्ञान प्रगति पब्लिक स्कूल खुदवां में चाचा नेहरू की जयंती के रूप बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के शिक्षक एवं छात्रों ने केक काटकर जयंती मनाई। निदेशक शिवेंद्र कुमार ने कहा कहा कि आज भी उनका विचार प्रासंगिक है। उनके विचार पर हम सबों को चलने को शपथ लेनी चाहिए। प्रखंड के मध्य विद्यालय महथु में भी बाल दिवस समारोह धूमधाम से प्रधानाध्यापक निर्मल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मनाई गई। विद्यालय में वाद विवाद प्रतियोगिता जम्होर कन्या मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक रामनिवास सिंह की अध्यक्षता में चाचा नेहरू की जयंती मनाई गई। सभी विद्यालय परिवार ने इनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। बेहतर अंक लाने वाले छात्रों के बीच पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित कर छात्रों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.