छात्रवृत्ति राशि नहीं मिलने से बच्चों में आक्रोश
औरंगाबाद। प्रखंड के माणिकराज मध्य विद्यालय महाराजगंज में बच्चों को छात्रवृत्ति की राशि न मिलने पर बच
औरंगाबाद। प्रखंड के माणिकराज मध्य विद्यालय महाराजगंज में बच्चों को छात्रवृत्ति की राशि न मिलने पर बच्चों और अभिभावकों में आक्रोश है। ग्रामीण विजय कुमार ने बताया है कि उक्त विद्यालय में वर्ष 2016-17 व 2017-18 का पोशाक एवं छात्रवृत्ति राशि के लिए बच्चे दौड़ लगा रहे हैं। राशि अब तक नहीं मिला है। ग्रामीणों ने बताया है कि अगर संबंधित अधिकारी इस समस्या को नहीं सुलझाते हैं तो बच्चे सड़क पर उतर सकते हैं। बताया कि वर्ष 2016-17 के पोशाक राशि के रुपये कुछ बच्चों को दी गई है पर शेष को अब तक नहीं मिला है। प्रधानाध्यापक रेखारानी मिश्रा से ने बताया कि वर्ष 2016-17 में छात्रवृत्ति राशि विभाग से अप्राप्त है। पोशाक राशि का ससमय वितरण किया जा चुका है। वर्ष 2017-18 की राशि बैंक में एडवाइजरी भेजे जाने के बाद भी बाधित है। इसके लिए बैंक जिम्मेदार है न कि विद्यालय प्रशासन। कहा कि कुछ नागरिक वेवजह मुद्दे उछालते रहते हैं जिस कारण विद्यालय शिक्षा समिति में स्थान न मिलना। समिति का चुनाव एक प्रक्रिया है और उसके तहत जो चुने गए वे हीं सर्वमान्य हैं।