Move to Jagran APP

शांति बहाल करना पहली प्राथमिकता : थानाध्यक्ष

गुरुवार को दाउदनगर थाना में नए थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मेहता ने पदभार ग्रहण किया। दाउदनगर थाना में पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि शांति बहाल

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Nov 2019 07:22 PM (IST)Updated: Fri, 22 Nov 2019 06:11 AM (IST)
शांति बहाल करना पहली प्राथमिकता : थानाध्यक्ष
शांति बहाल करना पहली प्राथमिकता : थानाध्यक्ष

दाउदनगर (औरंगाबाद) : गुरुवार को दाउदनगर थाना में नए थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मेहता ने पदभार ग्रहण किया। दाउदनगर थाना में पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि शांति बहाल करना पहली प्राथमिकता होगी। विधिसम्मत कार्य करेंगे। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव कार्रवाई की जाएगी। विदित हो कि विश्वमोहन चौधरी के स्थान पर दिनेश को दाउदनगर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। 28 सितंबर 2019 को उन्होंने औरंगाबाद जिले में योगदान दिया है। औरंगाबाद जिले में योगदान देने के पहले वे स्पेशल ब्रांच में पुलिस इंस्पेक्टर थे। बताया जाता है कि वे गया, छपरा, गोपालगंज, सिवान, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद समेत कई जिलों के विभिन्न थानों में थानाध्यक्ष के पद पर पदस्थापित रह चुके हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.