Move to Jagran APP

समय पर पहुंची पुलिस, तब जाकर स्थिति हुई नियंत्रित

औरंगाबाद।ओबरा थाना क्षेत्र के भरूब टोले हरिहरगंज गांव में चुनावी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक महिला समेत दर्जन भर ग्रामीण घायल हुए हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है परंतु वे गिरफ्तारी के भय से भाग रहे हैं। बताया जाता है कि गोली लगने से राजबिहारी पासवान एवं बिरजू यादव घायल हुए हैं। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Nov 2021 08:18 PM (IST)Updated: Sun, 28 Nov 2021 08:18 PM (IST)
समय पर पहुंची पुलिस, तब जाकर स्थिति हुई नियंत्रित
समय पर पहुंची पुलिस, तब जाकर स्थिति हुई नियंत्रित

औरंगाबाद। ओबरा थाना क्षेत्र के भरूब टोले हरिहरगंज गांव में चुनावी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक महिला समेत दर्जन भर ग्रामीण घायल हुए हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है, परंतु वे गिरफ्तारी के भय से भाग रहे हैं। बताया जाता है कि गोली लगने से राजबिहारी पासवान एवं बिरजू यादव घायल हुए हैं। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घायल महिला सविता देवी, उमेश पासवान के पुत्र राहुल पासवान एवं विकास कुमार का इलाज भी अस्पताल में किया गया। ग्रामीणों की मानें तो चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट हुई है। रात में दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिग की गई है। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद की है परंतु वह बता नहीं रही है। बताया जाता है कि जिस समय गोली चल रही थी ओबरा थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी गांव पहुंच गए थे। पुलिस के सामने ग्रामीण एक-दूसरे पर गोली बरसा रहे थे। दोनों ओर से फायरिग की जा रही थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि जिस समय गोलीबारी हो रही थी उस समय पुलिस पहुंच गई थी। अगर पुलिस देर से पहुंचती तो यहां कई ग्रामीणों की हत्या हो जाती। पुलिस ने गोलीबारी के बीच मामला शांत कराया है। मारपीट एवं गोलीबारी के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है। दो गुटों के लोग गांव छोड़ फरार हो गए हैं। पुलिस मामले में आरोपित किए गए ग्रामीणों को खोज रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मारपीट एवं गोलीबारी मामले के दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। रात से गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। 25 बने नामजद आरोपित, पांच गिरफ्तार

loksabha election banner

ओबरा थाना पुलिस गोलीबारी के बाद से आरोपितों की गिरफ्तारी में लगी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। बिरजू यादव के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में 11 नामजद आरोपित किए गए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुंजबिहारी पासवान, राहुल पासवान एवं उमेश पासवान को गिरफ्तार किया है। दूसरे पक्ष से रंजन कुमार एवं उमेश यादव गिरफ्तार किए गए हैं। जिन लोगों का नाम इस मामले में आया है पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने में लगी है। थानाध्यक्ष के अनुसार दूसरे पक्ष से उमेश पासवान ने प्राथमिकी दर्ज कराया है जिसमें 14 नामजद आरोपित किए गए हैं। तीन थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा

ओबरा थाना क्षेत्र के भरूब टोले हरिहरगंज गांव में शनिवार की रात हुई मारपीट एवं गोलीबारी की घटना सुन रात में ही पुलिस पहुंच गई थी। तीन थानों की पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा था। बताया जाता है कि सर्किल इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह, खुदवां थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार सिन्हा, दाउदनगर के शशि कुमार राणा एवं ओबरा थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंच गए थे। देर रात सभी थानाध्यक्ष गांव में दोषियों की गिरफ्तारी एवं हथियार की बरामदगी को लेकर छापेमारी करती रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.