Move to Jagran APP

पर्यावरण के संरक्षण को पौधारोपण जरूरी : विधायक

मध्य विद्यालय चौरिया परिसर में सोमवार को कांग्रेस विधायक आनंद शंकर सिंह ने पौधारोपण किया। गोल्डमोहर अशोक अमलताश के पौधे लगाए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Sep 2019 05:12 PM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2019 05:12 PM (IST)
पर्यावरण के संरक्षण को पौधारोपण जरूरी : विधायक
पर्यावरण के संरक्षण को पौधारोपण जरूरी : विधायक

औरंगाबाद। मध्य विद्यालय चौरिया परिसर में सोमवार को कांग्रेस विधायक आनंद शंकर सिंह ने पौधारोपण किया। गोल्डमोहर अशोक, अमलताश के पौधे लगाए। ग्रामीणों से पौधा लगाने का आग्रह किया। विधायक ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण को पौधारोपण जरूरी है। देश में जल संकट गंभीर होते जा रहा है। औरंगाबाद में भी जल संकट से परेशानी बढ़ी है। सेवानिवृत शिक्षक जन्मेंजय पांडेय, इब्राहिमपुर पंचायत के मुखिया बालमुकुंद यादव, ग्रामीण संतोष कुमार सिंह, तपेश्वर सिंह, रूद्रदेव पाल, आलोक सिंह, रविद्र पाल, ब्रजेश भगत एवं धनेश्वर सिंह ने पौधारोपण किया। सभी ने एक-एक पेड़ लगाने का संकल्प लिया। प्रधानाध्यापक पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि विद्यालय परिसर में पौधे लगाए गए है। ग्रामीणों को पौधा लगाने के प्रति जागरूक किया गया है। पर्यावरण को संरक्षित करना जरूरी है। यह तभी संभव होगा जब हम सभी मिलकर पौधे लगाएंगे। शिक्षक जीतेंद्र कुमार, लखनदेव राम, नित्यानंद मिश्र, शिक्षिका निशा कुमारी उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.