पर्यावरण संरक्षण को लेकर एरकी में पौधारोपण
जगहों पर पौधारोपण की गई है और की जा रही है। बताया जाता है कि जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत डीएम के द्वारा जिले में पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसमें करीब साढ़े चार लाख पौधे लगाया जा रहा है।
औरंगाबाद। देव प्रखंड के बेढ़नी पंचायत के एरकी गांव में शनिवार को पौधारोपण की गई। डीएम राहुल रंजन महिवाल के निर्देश पर डीएफओ संजय प्रकाश के द्वारा गांव में पौधारोपण करने को लेकर राज्य मुख्यालय स्थित पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को पत्र लिखा था। विभाग से पौधारोपण की स्वीकृति मिलते ही गांव में पौधारोपण का कार्य शुरू किया गया है। वन उपपरिसर अमित कुमार सिंह, वनपाल सुरेश सिंह एवं ग्रामीण मनोज कुमार तिवारी ने पिपल का पेड़ लगाकार पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। वन उपपरिसर एवं वनपाल ने बताया कि देव-कंचनपुर रोड से एरकी गांव तक सड़क के दोनों तरफ पौधारोपण की जा रही है। करीब साढ़े सात सौ पौधे लगाए जाएंगे। पौधे की सुरक्षा के लिए गैबियन लगाया जा रहा है। एक सुरक्षा प्रहरी को रखा जाएगा। वन उपपरिसर ने बताया कि पौधारोपण से न सिर्फ पर्यावरण का संरक्षण होगा बल्कि गांव हरा-भरा होगा। पौधारोपण से ही जलवायु परिवर्तन को रोका जा सकता है। बताया कि वन विभाग के द्वारा इस जिले में कई जगहों पर पौधारोपण की गई है और की जा रही है। बताया जाता है कि जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत डीएम के द्वारा जिले में पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसमें करीब साढ़े चार लाख पौधे लगाया जा रहा है।