पर्यावरण संरक्षण को किया पौधरोपण
जिला मुख्यालय में संजय जोशी युवा आगाजा के कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण सप्ताह के तहत पौधा लगाया। जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने डीआरसीसी कार्यालय
औरंगाबाद। जिला मुख्यालय में संजय जोशी युवा आगाज के कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण सप्ताह के तहत पौधा लगाया। जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने डीआरसीसी कार्यालय के पास पौधा लगा कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एक-एक कर पौधा लगाया। यहां के बाद कार्यकर्ताओं ने सोन कॉलोनी परिसर में पीपल और नीम के 21 पौधे लगाए। कहा कि एक तरफ सभी लोग अप्रैल फूल मना रहे हैं तो हमलोग अप्रैल कुल का एजेंडा लेकर पौधरोपण की शुरुआत की है। एक सप्ताह तक जगह-जगह पौधरोपण किया जाएगा। उसकी सेवा की जाएगी। अध्यक्ष ने कहा कि पौधरोपण से पर्यावरण संतुलित रहता है। आज स्थिति यह हो गई है कि शुद्ध हवा तक लोगों को नसीब नहीं हो रहा है। पेड़ों की लगातार कटाई हो रही है जिस कारण पर्यावरण का ह्रास हो रहा है। जिला उपाध्यक्ष नीरज कुमार, सचिव अजीत चौधरी एवं शिव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।