Move to Jagran APP

लक्ष्य से 40 प्रतिशत दूर है धान की खरीदारी

धान क्रय को लेकर अधिकारी गंभीर हैं परंतु पैक्स एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष रुचि नहीं दिखा रहे हैं। स्थिति यह है कि धान क्रय का लक्ष्य अभी दूर है। लक्ष्य का 60 प्रतिशत खरीदारी अब तक हो पाई है जबकि 23 दिन शेष बचे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 09:41 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 09:41 PM (IST)
लक्ष्य से 40 प्रतिशत दूर है धान की खरीदारी
लक्ष्य से 40 प्रतिशत दूर है धान की खरीदारी

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद : धान क्रय को लेकर अधिकारी गंभीर हैं परंतु पैक्स एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष रुचि नहीं दिखा रहे हैं। स्थिति यह है कि धान क्रय का लक्ष्य अभी दूर है। लक्ष्य का 60 प्रतिशत खरीदारी अब तक हो पाई है जबकि 23 दिन शेष बचे हैं। जिला सहकारिता पदाधिकारी श्रीन्द्र नारायण ने बताया कि जिले में 2,50,000 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 1,48,564 एमटी धान की खरीदारी हुई है। खरीदारी के मामले में रफीगंज नंबर वन पर है। यहां 1793 किसानों से 19,013 मीट्रिक टन की खरीदारी की गई है। ओबरा में 17,751, कुटुंबा में 14,257, नवीनगर में 15,484, बारुण में 13,169, गोह में 12,465 एवं हसपुरा में 12,249 मीट्रिक टन धान की खरीदारी हुई है। औरंगाबाद में 1300 किसानों से 12,601 एमटी धान की खरीदारी की गई है। खरीदारी में तेजी लाने का आदेश दिया गया है। शनिवार को डीसीओ ने कई क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। किसानों से धान क्रय की स्थिति की जानकारी ली। बताया कि जो पैक्स खरीदारी में लापरवाही बरत रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 19 पैक्सों का लक्ष्य हुआ कम

loksabha election banner

जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक में 19 पैक्सों का लक्ष्य कम करने का निर्णय लिया गया है। डीसीओ ने बताया कि जिन पैक्सों का आवंटन कम किया गया है वे धान के खरीदारी में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। बारुण प्रखंड के पौथू, मदनपुर के खिरियावां, बनिया, रफीगंज के कजपा, कोटवारा, ओबरा के डिहरी, भरूब, कंचनपुर, बेल, नवीनगर के सुनौरा, रामपुर, गोह के बंतारा, उपहारा, हसपुरा के मलहारा, डिडिर, कुटुंबा के मटपा एवं देव के हसौली एवं इसरौर पैक्स का लक्ष्य 20 प्रतिशत कम किया गया है। जो समितियां किसानों से धान खरीदने में आगे हैं उनका लक्ष्य बढ़ाया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.