जदयू छोड़ राजद में शामिल हुए पैक्स अध्यक्ष
विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की सभा में दूसरे दलों से जुड़े कई नेताओं।
औरंगाबाद। विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की सभा में दूसरे दलों से जुड़े कई नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण किया। मदनपुर प्रखंड के दधपी पैक्स अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार कुशवाहा ने जदयू छोड़ राजद का सदस्यता लिया। कुटुंबा पंचायत मुखिया सरुण पासवान, पंचायत समिति सदस्य सरोज यादव ने राजद में शामिल होने की घोषणा की। अमरेंद्र ने कहा कि राजद में कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलता है। राजद हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलती है। मैं ग्रामीणों की सेवा में सदैव तत्पर रहता हूं। संगठन को गांव स्तर पर मजबूत बनाएंगे। राजद आपदा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. प्रकाश चंद्रा ने कहा कि नीतीश कुमार पिछड़ों के नेता नहीं हो सकते। वे समाज को बांटने का कार्य करते हैं। पिछड़ा से अतिपिछड़ा एवं दलित से महादलित से बांटा। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद समाज को जोड़ने के कार्य करते हैं। गरीबों को उन्होंने आवाज दिया है। राजद नेता डा. गुप्तेशवर यादव ने कहा कि अपमान यात्रा भारत छोड़ो आंदोलन जैसा है। भाजपा भगाओ, देश बचाओ का संकल्प लेना होगा। कुछ लोग गांवों को उजाड़ने में लगे रहते हैं, हम राजद के लोग गांवों को बसाते हैं। अधिवक्ता प्रमोद यादव ने कहा कि चीन और पाकिस्तान आंख दिखा रहा है। हमारे पीएम चीन के राष्ट्रपति को अहमदाबाद ले जाते हैं, पाक के पीएम के घर साड़ी पहुंचाते हैं, बदले में क्या मिलता है सैनिकों की मौत। जिला पार्षद शंकर यादवेंदू एवं मुरारी सोनी ने कहा कि अपमान यात्रा में उमड़ी भीड़ यह बताने के लिए काफी है कि गांधी मैदान में भीड़ रहेगी। राजद नेता शहजादा शाही, मिनी रामविलास ¨सह, अनिल टाईगर उपस्थित रहे।