बालिका दिवस पर किया गया प्रेरित
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जिला अभियान के संयोजक सुप्रिया देवी के नेतृत्व में प्रखंड के हथियारा बनतारा उपहारा हसामपुर पंचायत के गांवों में बालिका दिवस के अवसर पर सोमवार को गांव की महिलाओं को बालिकाओं को आगे पढ़ाने और भ्रूण हत्या पर रोक लगाने के लिए प्रेरित किया।
संवाद सूत्र, गोह (औरंगाबाद) : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जिला अभियान के संयोजक सुप्रिया देवी के नेतृत्व में प्रखंड के हथियारा, बनतारा, उपहारा, हसामपुर पंचायत के गांवों में बालिका दिवस के अवसर पर सोमवार को गांव की महिलाओं को बालिकाओं को आगे पढ़ाने और भ्रूण हत्या पर रोक लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि घर-परिवार में प्रोत्साहन न मिलने की वजह से बेटियों के कदम ठहरने लगते हैं। जबकि बेटियां भी बेटों से कम नहीं होते हैं। उन्होंने कहा कि आज की बेटी कल बहू और मां बनकर परिवार को संवारती है। यदि वह शिक्षित होंगी तो परिवार की पीढि़यां भी शिक्षित और संस्कारवान बनेंगी। बालिका दिवस पर दर्जनों छात्राओं को सम्मानित किया। बुके, पेन एवं पेंसिल वितरित की गई। समाजसेवी सुरेश मिश्रा, रामज्ञा मिश्रा, राजीव मिश्रा, गौतम, बिदा, रंधीर, पूजा देवी, पुष्पा देवी मौजूद रहीं।
बालिका दिवस पर कार्यक्रम का अयोजन
संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) : ट्रिपल सी संस्था द्वारा बालिका दिवस के अवसर पर सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम किया गया। बालिकाओं के विकास पर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। नहीं किसी का हो अपमान, लड़का लड़की एक समान, लड़कियों को पढ़ाओ, समाज को जागरूक बनाओ- जैसे नारों के साथ सेंटर फार कैटालाइजिग चेंज के द्वारा चलाए जा रहे परियोजना साझा पहल से जुड़ी किशोरियां, विकास मित्र एवं महिलाएं पिकी कुमारी, मधु सरगम, अंजली कुमारी, कंचन कुमारी, श्रुति सरगम, प्रिया कुमारी, मनीषा कुमारी, सरोज देवी ने अपने अपने नेतृत्व में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली तथा संगोष्ठी का आयोजन महावर, संसा, कंचनपुर पंचायत के गांव में किया।