Move to Jagran APP

पुनर्मतगणना में करमा से अध्यक्ष बने ओमप्रकाश

दाउदनगर प्रखंड के 13 पैक्सों के लिए हुए चुनाव की मतगणना दूसरे दिन भी जारी रही। पहले दिन मंगलवार को जहां देर रात तक तीन पैक्सों का मतगणना पूरी होने के बाद दो पैक्सों का परिणाम घोषित किया गया था वहीं दूसरे दिन बुधवार को संवाद प्रेषण तक चार पैक्सों की मतगणना हो चुकी थी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Dec 2019 06:31 PM (IST)Updated: Wed, 11 Dec 2019 06:31 PM (IST)
पुनर्मतगणना में करमा से अध्यक्ष बने ओमप्रकाश
पुनर्मतगणना में करमा से अध्यक्ष बने ओमप्रकाश

दाउदनगर प्रखंड के 13 पैक्सों के लिए हुए चुनाव की मतगणना दूसरे दिन भी जारी रही। पहले दिन मंगलवार को जहां देर रात तक तीन पैक्सों का मतगणना पूरी होने के बाद दो पैक्सों का परिणाम घोषित किया गया था, वहीं दूसरे दिन बुधवार को संवाद प्रेषण तक चार पैक्सों की मतगणना हो चुकी थी। कई पैक्सों में जहां मतदाताओं ने पुराने पैक्स अध्यक्षों पर ही भरोसा जताया है तो कई पैक्सों में नए चेहरे चुनाव जीतकर आए हैं। मंगलवार की देर रात्रि सबसे पहले बेलवां पैक्स का चुनाव परिणाम घोषित हुआ था, जहां से कमलेश यादव पैक्स अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। देर रात ही अंछा पैक्स का चुनाव परिणाम घोषित हुआ, जहां से विजेंद्र सिंह (723 मत) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्धी पूर्व पैक्स अध्यक्ष रामवचन सिंह (539मत) को 184 मतों से पराजित किया।

loksabha election banner

करमा पैक्स से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह (410 मत) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्धी पूर्व पैक्स अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह(397 मत) को 13 मतों के अंतर पराजित किया। हालांकि, इस पैक्स के पैक्स अध्यक्ष पद की मतगणना मंगलवार रात ही पूरी हो गई थी, लेकिन जगन्नाथ सिंह द्वारा पुनर्मतगणना का आवेदन दिया गया जिसमें ओमप्रकाश सिंह ही विजेता बने। परिणाम की घोषणा बुधवार को की गई। तरारी से नया चेहरा

तरारी पैक्स से मतदाताओं ने नए एवं युवा चेहरा ओमप्रकाश सिंह पर भरोसा जताया है। बताया गया कि 602 मत लाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दिलीप कुमार सिंह (409 मत) को 193 मतों के अंतर से पराजित किया। इस पैक्स के अध्यक्ष ने इस बार चुनाव नहीं लड़ा था। पुराने पर ही जताया भरोसा

मनार पैक्स से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्धी को 95 मतों से पराजित किया। तरार पैक्स से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिन्हा ने एक बार पुन: जीत हासिल की है इन्हें 960 मत प्राप्त हुए, जबकि इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जीतेंद्र कुमार को 224 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार इन्होंने 736 मतों के अंतर से जीत हासिल की। संसा पैक्स से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्धी मनीष कुमार को 146 मतों से पराजित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.