Move to Jagran APP

कुशल नेता के साथ समाजवादी चितक थे नरेंद्र बाबू

जेपी आंदोलन के प्रखर सेनानी सह पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के निधन पर जदयू कार्यालय में सोमवार को शोकसभा आयोजित की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने की। दो मिनट का मौन रख जदयू नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र बाबू जमुईही नहीं बिहार के कद्दावर नेता थे। कई बार अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र से प्रतिनिधित्व किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Jul 2022 09:22 PM (IST)Updated: Mon, 04 Jul 2022 09:22 PM (IST)
कुशल नेता के साथ समाजवादी चितक थे नरेंद्र बाबू
कुशल नेता के साथ समाजवादी चितक थे नरेंद्र बाबू

औरंगाबाद । जेपी आंदोलन के प्रखर सेनानी सह पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के निधन पर जदयू कार्यालय में सोमवार को शोकसभा आयोजित की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने की। दो मिनट का मौन रख जदयू नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र बाबू जमुईही नहीं बिहार के कद्दावर नेता थे। कई बार अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र से प्रतिनिधित्व किया। बिहार सरकार में अलग-अलग विभागों के मंत्री रहते बेहतर कार्य किया। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। वे एक कुशल राजनेता के साथ समाजवादी चितक थे। 1974 के जेपी के आंदोलन में बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया था। जदयू नेता तेजेंद्र कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष ऊंकारनाथ सिंह, सत्येंद्र सिंह चंद्रवंशी, पूर्व प्रमुख प्रमोद कुमार सिंह, मुमताज अहमद जुगनू, जहीर अहसन आजाद, मुनेश कुमार सिंह उर्फ मनु सिंह, कंचनपुर पंचायत मुखिया बसंत कुमार मेहता, धर्मेंद्र कुमार सिंह, मुज्जफर ईमाम कुरैशी, बिनय कुमार मेहता, सुनील कुमार मेहता, महेश मिस्त्री उपस्थित रहे। उधर पूर्व कृषि मंत्री ने निधन पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुरुषोत्तम कुमार सिंह, अनिल गुप्ता, बिनोद शर्मा एवं सुनील कुमार सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सभी ने कहा कि उनके निधन से बिहार की राजनीति में खालीपन आ गया है। वे अपने क्षेत्र के साथ पूरे बिहार में लोकप्रिय थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। पूर्व जिलाध्यक्ष अधिवक्ता इंद्रदेव यादव, बृजेंद्र कुमार सिंह, लक्ष्मी नारायण सिंह, युगल किशोर सिंह, अरविद सिंह, विनोद शर्मा, टूना प्रसाद गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, विनोद सिंह, अनिल गुप्ता, अविनाश कुमार, अशोक पांडेय, मुकेश साहू, पंकज कुमार, सुनील कुमार सिंह, शंभू मिश्रा, गुड्डू प्रसाद, रघुनाथ राम, विजय प्रसाद निराला, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, संजय गुप्ता, रामरूप सिंह, कुश कुमार ने उनके निधन पर शोक जताया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.