हर दिल अजीज थे म¨नदर नारायण ¨सह
संवाद सूत्र, नवीनगर (औरंगाबाद) : प्रखंड के चंद्रगढ़ गांव निवासी कोल इंडिया लिमिटेड के अि
संवाद सूत्र, नवीनगर (औरंगाबाद) : प्रखंड के चंद्रगढ़ गांव निवासी कोल इंडिया लिमिटेड के अतिरिक्त मुख्य कार्मिक प्रबंधक रहे 86 वर्षीय म¨नद्र नारायण ¨सह का बुधवार सुबह रांची में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर जैसे ही लोगों को मिली उनके घर पर भीड़ उमड़ पड़ा। भीड़ को बीएड कॉलेज के सचिव पंकज कुमार ¨सह ने संभाला। कहा कि म¨नदर बाबू के निधन से चंद्रगढ़ ही नहीं बल्कि नवीनगर प्रखंड को अपूरणीय क्षति हुई है। रामानुज पांडे ने कहा कि म¨नदर बाबू कुशल व्यवहार के धनी व्यक्ति थे। वे समाज की भलाई के लिए हमेशा समर्पित व्यक्ति थे। उनके निधन पर गोरेश्वर नारायण ¨सह, टीचर ट्रे¨नग कॉलेज के सचिव पंकज कुमार ¨सह ने उनके द्वारा समाज के भलाई किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि नवीनगर में डीएवी पब्लिक स्कूल उनकी परिकल्पना का प्रतिफल है। जहां आज हजारों गरीब के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने नवीनगर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर एवं क्षेत्र में पानी की समस्या को देखते हुए पानी टंकी का पुर्ननिर्माण कराने का काम किए हैं। उनके निधन से चंद्रगढ़ के सभी समुदायों के लोगों के बीच मातम पसरा हुआ है। उनके निधन पर विधायक वीरेंद्र कुमार ¨सह, ललित नारायण ¨सह, भूपेंद्र नारायण ¨सह, पूर्व जिला पार्षद हरीराम, विजय ¨सह, सर्वेश ¨सह, अनुज चंद्रवंशी, पुकार ¨सह चंद्रवंशी, अजय कुमार चौबे, मुखिया अनिल कुमार ¨सह, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश ¨सह, सुमन ¨सह, डीएवी के प्राचार्य डा. आरके दुबे, मनोज कुमार सिन्हा, डीएवी पटना जोन के डायरेक्टर यूएस प्रसाद, उदयश्वर प्रसाद सिन्हा, जय गो¨वद तिवारी, उदय प्रताप ¨सह, सुखदेव प्रसाद ¨सह, शंकर प्रसाद ने शोक जताया है।