मगध सम्राट जरासंध की प्रतिमा का किया गया अनावरण
औरंगाबाद। बारुण के टेंगरा गांव में बुधवार को मगध सम्राट जरासंध महाराज जी की प्रतिमा का अनावरण चंद्रवंशी समाज के सर्वमान्य नेता प्रमोद सिंह चंद्रवंशी झारखंड के रामचंद्र चंद्रवंशी विश्व विद्यालय के कुलपति ईश्वर सागर जी ने संयुक्त रूप से किया।
औरंगाबाद। बारुण के टेंगरा गांव में बुधवार को मगध सम्राट जरासंध महाराज जी की प्रतिमा का अनावरण चंद्रवंशी समाज के सर्वमान्य नेता प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, झारखंड के रामचंद्र चंद्रवंशी, विश्व विद्यालय के कुलपति ईश्वर सागर जी ने संयुक्त रूप से किया। सभा की अध्यक्षता कालीचरण प्रसाद ने की। संचालन प्रेम कुमार ने किया। सभा को संबोधित करते हुए सभी वक्तओं ने प्रमोद सिंह चंद्रवंशी को अपना सर्वमान्य नेता माना एवं जेडीयू ने टिकट धोखा में रखकर नहीं देने के कारण औरंगाबाद में एनडीए का सूपड़ा साफ हो गया। कहा कि प्रमोद जी को बिहार का नेतृत्व करने की अपील की और जरूरत के अनुसार पार्टी भी बनाने का प्रयास करे। हमलोग सब साथ है। सभा संबोधित करते हुए प्रमोद सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि आप सबों का प्रेम ने मुझे इतना हिम्मत दिया कि काम करने का ऊर्जा और बढ़ गया। कहा कि मगध सम्राट अपने कामना के राजा थे दानी थे। लेकिन उस समय राज तंत्र था, उस समय ताकत के बल पर गदा के बल पर भुजा एवं सेना के बल पर सत्ता पर कब्जा करते थे। लेकिन आज लोकतंत्र है अब वोट के बल पर लोग सत्ता में आते है। इसलिए संगठित रहिए एवं समाज के कमजोर तबके को भी संगठित कर के रखिए। तब ही पुन: सता पर आ सकते हैं। मौके पर एमएलसी रामबली सिंह, प्रमुख धर्मेंद्र कुमार चंद्रवंशी, चेतना परिषद के जिलाध्यक्ष जगनथ सिंह, राजकुमार सिंह, जितेंद्र कुमार, उमा देवी, मुखिया आमोद चंद्रवंशी, सुधीर सिंह, उपेंद्र चंद्रवंशी, बंटी चंद्रवंशी, बीपी सिंह, बिनोद चंद्रवंशी सहित लोगो ने संबोधत किया। इस अवसर पर संस्कृति कार्यक्रम भी किया गया। मौके पर प्रमोद चंद्रवंशी का भव्य स्वागत किया गया।