Move to Jagran APP

औरंगाबाद से कांग्रेस के आनंद शंकर सिंह ने बचायी सीट, गोह से त्रिकोणीय मुकाबले में राजद के भीम कुमार सिंह ने मारी बाजी

Highlights औरंगाबाद गोह नवीनगर ओबरा कुटुम्बा और रफीगंज विधानसभा सीटों के नतीजे। औरंगाबाद में कांग्रेस के उम्मीदवार आनंद शंकर सिंह ने जीत दर्ज की। उन्होंने सीधे मुकाबले में भाजपा के रामाधार सिंह को पराजित किया। गोह सीट से राजद के भीम कुमार सिंह ने जीत दर्ज की।

By Ankit KumarEdited By: Published: Tue, 10 Nov 2020 06:38 AM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2020 12:05 PM (IST)
औरंगाबाद, गोह, ओबरा, नवीनगर, कुटुम्बा और रफीगंज विधानसभा चुनाव 2020 नतीजे। फोटोः दैनिक जागरण

औरंगाबाद, जेएनएन। औरंगाबाद सीट से कांग्रेस के निवर्तमान विधायक आनंद शंकर सिंह ने अपनी सीट बचा ली है। उन्होंने भाजपा के रामाधार सिंह को 2,243 मतों के अंतर से हराया। आनंद शंकर सिंह ने इस सीट पर शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी थी और रामाधार सिंह लगातार दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, गोह सीट से त्रिकोणीय मुकाबले में राजद के भीम कुमार सिंह ने बाजी मारी। ओबरा सीट से राजद के ऋषि कुमार ने जीत हासिल की। दूसरी ओर नवीनगर से राजद के विजय कुमार सिंह ने जीत दर्ज की।

loksabha election banner

Aurangabad Chunav 2020 Results 

  • कांग्रेस के आनंद शंकर सिंह ने 2,243 मतों से बाजी मारी।
  • आनंद शंकर सिंह (कांग्रेस) को  69472 मत मिले। वहीं, भाजपा के रामाधार सिंह को 67409 वोट हासिल हुए।
  • औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र से नौ उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे थे। 
  • बहुजन मुक्ति पार्टी के सुरेश प्रसाद, अखिल हिन्द फॉरवर्ड ब्लॉक (क्रांतिकारी) से महेश्वर पासवान, जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) से चंदेश प्रसाद गुप्ता, राष्ट्र सेवा दल से आशीष कुमार सोनी, प्रगतिशील मगही समाज से अर्चना देवी और बसपा से अनिल कुमार चुनाव ने इस सीट से अपनी किस्मत आजमायी।
  • 2015 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के आनन्द शंकर सिंह ने बाजी मारी थी। उन्होंने करीब 18 हजार वोट से भाजपा के रामाधार सिंह को पराजित किया था। हालांकि, 2010 के विधानसभा चुनाव में रामाधार सिंह ने राजद के सुनील कुमार सिंह को पराजित किया था।  

(यह भी पढ़ेंः बिहार चुनाव 2020 मतगणना : यहां देखें सभी सीटों के सबसे तेज नतीजे और किसकी होगी अगली सरकार) 

Goh Chunav 2020 Results 

  • गोह सीट से राजद के भीम कुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के मनोज कुमार को 35,377 मतों से हराया।
  • भीम कुमार सिंह (राजद) - 81,005, मनोज कुमार (भाजपा) - 45628, रणविजय कुमार सिंह (रालोसपा) - 43892
  • इस विधानसभा क्षेत्र से 17 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। 
  • तीन बार के विधायक रणविजय कुमार सिंह के रालोसपा के टिकट से चुनाव लड़ने से इस सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प बन गया था। 
  • पिछले विधान सभा चुनाव में मनोज शर्मा ने जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले रणविजय सिंह को सात हजार मतों से पराजित किया था। 
  • इस विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मतदाताओं की कुल संख्या 2.38 लाख है। इनमें पुरुष मतदाताओं की हिस्सेदारी 1.25 लाख है। वहीं, महिला मतदाताओं की हिस्सेदारी 1.13 लाख है। 

Obra Chunav 2020 Results

  • ओबरा सीट से राजद के ऋषि कुमार ने लोजपा के प्रकाश चंद्रा को 22,233 वोटों से हराया।
  • 05:35 बजेः ऋषि कुमार (राजद) - 63032, प्रकाश चंद्रा (लोजपा) - 40799, सुनील कुमार (जदयू) - 25016 
  • बिहार विधानसभा की ओबरा सीट से कुल दस प्रत्याशी चुनावी रणभूमि में थे। इस सीट पर राजद ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह के बेटे ऋषि कुमार को टिकट दिया था।
  • इससे पिछले चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल की टिकट पर वीरेंद्र कुमार सिन्हा ने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के उम्मीदवार चंद्रभूषण वर्मा को हराया था। 
  • इस विधानसभा सीट पर मतदाताओं की कुल संख्या 3 लाख 34 हजार है। इनमें पुरुष मतदाताओं की तादाद 1.61 लाख है। वहीं, महिला मतदाताओं की संख्या 1.41 लाख है।  

Nabinagar Chunav 2020 Results

  • नवीनगर सीट से राजद के विजय कुमार सिंह ने जदयू के वीरेंद्र कुमार सिंह को 19,926 मतों के अंतर से हराया।
  • विजय कुमार सिंह (राजद) - 64586, वीरेंद्र कुमार सिंह (जदयू) - 44660
  • राजनीतिक रूप से अहम समझे जाने पाले नवीनगर सीट से जदयू के वीरेंद्र कुमार सिंह जीत की हैट्रिक बनाने की उम्मीद कर रहे थे। 
  • इस सीट पर लोजपा ने भी अपना प्रत्याशी उतारा था। लोक जनशक्ति पार्टी की टिकट पर विजय कुमार सिंह चुनावी मैदान में था। 
  • पिछले विधानसभा चुनाव में वीरेंद्र कुमार सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के गोपाल नारायण सिंह को हराया था। 
  • 2010 के विधानसभा चुनाव में वीरेंद्र कुमार सिंह ने राजद प्रत्याशी विजय कुमार सिंह को हराया था।  

Kutumba Chunav 2020 Results 

  • कुटुंबा सीट से कांग्रेस के राजेश कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 16,330 मतों के अंतर से हराया।
  • राजेश कुमार (कांग्रेस) - 50424, श्रवण भुइयां (हम) - 34094
  • यह झारखंड के पलामू जिले से सटी विधानसभा की सुरक्षित सीट है। इस सीट पर 14 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे थे। 
  • पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राजेश कुमार ने एचएएमएस के संतोष कुमार को हराया था। वहीं, 2010 से 2015 तक इस सीट से जदयू के ललन राम विधायक थे। उन्होंने राजद के सुरेश पासवान को शिकस्त दी थी। 

Rafiganj Chunav 2020 Results

  • इस सीट पर राजद के मोहम्मद नेहालुद्दीन ने निर्दलीय उम्मीदवार प्रमोद कुमार सिंह को 9000 से अधिक मतों के अंतर से हराया।
  • मोहम्मद नेहालुद्दीन (राजद) - 62886, प्रमोद कुमार सिंह (निर्दलीय) - 53667
  • इस विधानसभा सीट से 15 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। 
  • 2015 के चुनाव में जदयू के अशोक कुमार सिंह ने लोजपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिंह को मात दी थी। प्रमोद कुमार सिंह इस चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं। 
  • 2010 के चुनाव में अशोक कुमार सिंह ने राजद प्रत्याशी नेहालुद्दीन को हराया था।
  • इस विधानसभा सीट पर कुल 2,80,567 मतदाता हैं। इनमें पुरूष मतदाताओं की तादाद 1,51,601 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1,28,955 है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.