बाल दुर्व्यवहार का मुख्य कारण शिक्षा का अभाव
बाल दुर्व्यवहार के बहुत सारे मामले आते हैं और आंखों के सामने से निकल जाते हैं। औरंगाबाद एवं देश के अन्य भागों में घटनाएं हो रही हैं फिर भी हम उदासीन हैं।
बाल दुर्व्यवहार के बहुत सारे मामले आते हैं और आंखों के सामने से निकल जाते हैं। औरंगाबाद एवं देश के अन्य भागों में घटनाएं हो रही हैं, फिर भी हम उदासीन हैं। न हम चितित हैं और न ही समाज चितित है। उक्त बातें विधायक आनंद शंकर ने दाउदनगर गोह गया रोड के विले विहार स्थित विवेकानंद मिशन स्कूल में आयोजित कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन के द्वारा बाल व्यापार मुक्त भारत के लिए राष्ट्रव्यापी जन संवाद में कहा। उद्घाटन औरंगाबाद विधायक आनंद शंकर सिंह, पीके शर्मा, मो. वक्ताउर हक ने किया। जनसंवाद को संबोधित करते हुए विधायक ने आगे कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 3000 बच्चे प्रतिदिन गायब होते हैं। आगे आने वाले समय में हमारे समस्या बड़ी उत्पन्न समस्या है। बाल दुर्व्यवहार का मुख्य कारक अशिक्षा है। कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन को बधाई देते हुए कहा कि ऐसा जनसंवाद आयोजित कर लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। पटना से आए जोगेंद्र कुमार गौतम ने सीसीएचटी पर प्रकाश डाला। कहा कि बिहार में अलग-अलग सामाजिक संगठन है। उन्होंने सीसीएचटी के कंवेनर अजीत सिंह एवं को संयोजक मिनहाजुल एकराम को बधाई देते कहा कि औरंगाबाद जिले में इन लोगों ने 51 केस निकाला है। इस पर कार्रवाई की जा रही है। प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि लापता बच्चों का पता लगाने के लिए सहयोग की जरूरत है। इसके लिए किशोर न्याय परिषद जिला बाल संरक्षण इकाई का गठन किया गया है। भाजपा के जिला प्रवक्ता अश्विनी कुमार तिवारी, केदारनाथ सिंह ने संबोधित किया। विद्यालय के निदेशक डॉ. शंभू शरण ने किया। विद्यालय के प्राचार्य चंद्रशेखर नायक, प्रबंधक सुनील कुमार सिंह, चिटू मिश्रा, चंदन कुमार, मुन्ना अजीज उपस्थित रहे।