जदयू के प्रदेश महासचिव बने मुमताज
औरंगाबाद। जदयू संगठन को मजबूत करने में लगी है। युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने अ
औरंगाबाद। जदयू संगठन को मजबूत करने में लगी है। युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने औरंगाबाद शहर के नावाडीह रोड निवासी मुमताज अहमद जुगनू को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है। जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मेश्वर राय ने संजीव कुमार चंद्रवंशी को प्रदेश सचिव मनोनित किया है। जुगनू के महासचिव एवं संजीव को प्रदेश सचिव बनने से संगठन मजबूत होगा। दोनों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण ¨सह एवं राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी ¨सह के प्रति आभार जताया है। कहा है कि संगठन को बूथ स्तर पर सशक्त बनाएंगे। जिले में युवा एवं अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ ¨सह के प्रति दोनों ने आभार जताया। कहा कि उनके प्रयास से ही हमें यह पद मिला है।