शराब के साथ होटल संचालक गिरफ्तार
औरंगाबाद। पुलिस ने डाक बंगला मोड़ स्थित गोकुल प्रसाद चाय दुकान से झारखंड निर्मित 200एमएल का
By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 06:41 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 06:41 PM (IST)
औरंगाबाद। पुलिस ने डाक बंगला मोड़ स्थित गोकुल प्रसाद चाय दुकान से झारखंड निर्मित 200एमएल का 25 पाउच देसी शराब बरामद करते हुए होटल संचालक गोकुल प्रसाद को गिरफ्तार किया है। मामले में पुअनि मसि चरण सोरेन के बयान पर होटल संचालक को नामजद आरोपी बनाते हुए बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि सूचना मिली की चाय पकौड़ी की दुकान में शराब की बिक्री की जा रही है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें