कन्या उच्च विद्यालय की स्थिति बदतर
प्रखंड के विभिन्न इंटर विद्यालयों की स्थिति खराब है।
औरंगाबाद। प्रखंड के विभिन्न इंटर विद्यालयों की स्थिति खराब है। सोमवार को कन्या विद्यालय की स्थिति को देखा तो उससे लगता है विद्यालयों में शिक्षा की स्थिति चरमरा गई है। छात्राएं गणित की परीक्षा तो दे रही थी परंतु उन्हें उनके विद्यालय में गणित की पढ़ाई कभी नहीं हुई। छात्रा खुशबू कुमारी, रेखा, गुड़िया, नेहा, अपर्णा ने बताया कि विज्ञान, गणित एवं अंग्रेजी की पढ़ाई विद्यालय में होती ही नहीं है जिसके कारण हम सभी सब को¨चग जाकर पढ़ते हैं। अब सोचा जा सकता है कि सरकार शिक्षा में गुणात्मक सुधार हेतु कई योजनाएं चला रही है परंतु जब विद्यालय में शिक्षक ही नहीं होंगे तो पढ़ाई कैसे होगी। सरकार उच्च विद्यालय को इंटर विद्यालय परिणत किया है परंतु विद्यालयों में शिक्षकों को पदस्थापित नहीं किया गया है जिस कारण उक्त विषयों की पढ़ाई नहीं होती है। प्रधानाध्यापक मो. आरिफ ने बताया कि यहां इंटर में छात्राओं की संख्या विद्यालय में 84 एवं कला में 48 है परंतु विज्ञान के एक भी शिक्षक नहीं हैं। संबंधित अधिकारियों को कहा गया पर अब तक शिक्षक नहीं भेजा गया है।