फर्जी प्रमाणपत्र पर बहाल सेविका पर प्राथमिकी
कुटुंबा प्रखंड के महाराजगंज पंचायत के हनेया गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 230 पर बहाल सेविका ममता कुमारी (पति रमेश साव) पर रविवार को कुटुंबा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
कुटुंबा प्रखंड के महाराजगंज पंचायत के हनेया गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 230 पर बहाल सेविका ममता कुमारी (पति रमेश साव) पर रविवार को कुटुंबा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सीडीपीओ निरुपमा शंकर के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोपित सेविका पर मैट्रिक का फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर चयनित होने का आरोप लगाया गया है। आरोपित सेविका ने 13 सितंबर को अपने चयनित केंद्र पर योगदान देकर केंद्र का संचालन कर रही है। केंद्र संचालन के दौरान उसे पोषाहार मद में 15 हजार 700 रुपये दिया गया है। हालांकि बहाली में गड़बड़ी की शिकायत पर उसे मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। बताया जाता है कि चयनित सेविका के खिलाफ गांव के महिला ममता देवी (पति चंदन ठाकुर) ने निगरानी पटना के पास शिकायत किया था। निगरानी में शिकायत के बाद मामले की जांच कराई गई तो मामला सही पाया गया। फर्जी प्रमाण पत्र पर चयनित होने का मामला सही पाए जाने के बाद डीएम के निर्देश पर डीपीओ आइसीडीएस रीना कुमारी के द्वारा मामले की जांच की तो फर्जीवाड़े का मामला सही पाया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपित सेविका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तहकीकात की जा रही है।