नहर में पानी आने से किसान परेशान
सिचाई विभाग की लापरवाही व हरकत से इन दिनों प्रखंड के किसान परेशान हैं। जब खेतों में धान की फसल लगाने का समय था तो अंबा डिवीजन के सभी नहरें सुखी पड़ी थी।
सिचाई विभाग की लापरवाही व हरकत से इन दिनों प्रखंड के किसान परेशान हैं। जब खेतों में धान की फसल लगाने का समय था तो अंबा डिवीजन के सभी नहरें सुखी पड़ी थी। डीजल पंप सेट से किसी तरह खेती हुई। इसके पश्चात पटवन करने के समय तातिल व्यवस्था लागू कर दी गई। खेतों में धान तैयार है, तो कहीं कटनी हो रही है। अब धनकटनी के समय नहर में पानी छोड़ दिया जा रहा है। ऐसे में किसानों को समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर क्या करें। इधर शनिवार की रात्रि महुअरी नहर में अचानक पानी आने से सुही, दुधमी, सिमरी व पांडेयपुर गांव के किसानों को नुकसान हुआ है।
सैकड़ों एकड़ में लगी फसल बह गया है। धान कटनी प्रभावित हुई है। किसानों की मानें तो अब एक माह तक हार्वेस्टर चलाना संभव नहीं रह गया है। अजीत कुमार, सुदर्शन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रामकुमार सिंह, गौतम पांडेय सहित किसानों अंबा डिवीजन के कार्यपालक अभियंता राजेंद्र राम को अल्टीमेटम दिया है। कहा है कि अगर आगे भी यही रवैया रहा तो बाध्य होकर फसल क्षतिपूर्ति को लेकर न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। सहायक अभियंता इमरान खान ने बताया कि मेन कैनाल का गेट ऑन कर नहर से नदी में पानी निकाल दिया गया था। किसी असामाजिक तत्व के लोगों ने मेन नहर के गेट डाउन कर ऐसा हरकत किया है। बताया कि प्रयास रहेगा कि फिलहाल नहर में पानी नहीं आए।