क्रय केंद्र न खुलने से किसान बेचैन हैं। किसान बिचौलियों के हाथ धान बेचने पर मजबूर हैं। सरकार द्वारा 15 नवंबर से ही धान की क्रय के लिए केंद्र खोलने की घोषणा दी गई थी। यही नहीं विभाग ने धान खरीद के लिए सारी तैयारी पूर्ण किए जाने की बात कह रही थी परंतु दावे अब तक विफल साबित हो रहा है। रफीगंज प्रखंड में एक भी पैक्स में धान की खरीद नहीं की जा रही है। किसान बराबर पैक्स अध्यक्षों के दरवाजे पर धान खरीद के लिए दस्तक दे रहे है। केराप पैक्स अध्यक्ष बसंत यादव, चरकावां पैक्स अध्यक्ष रामविनय यादव, लोहरा पैक्स अध्यक्ष महेश यादव, बलार पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र ¨सह का कहना है कि अभी तक जिला सहकारिता कार्यालय से धान खरीद के लिए राशि उपलब्ध नहीं कराई गई है। जिसके कारण धान की खरीद हम नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि इसके लिए कई बार पदाधिकारियों से संपर्क भी किया गया। पदाधिकारियों से केवल आश्वासन ही मिल रहा है। ऐसी स्थिति में इंतजार करने के सिवा कोई विकल्प नहीं बच रहा।
औरंगाबाद में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे
blink LIVE
PNB MetLife Webinar
VIDEO