धान क्रय न होने से किसान बेचैन
औरंगाबाद। धान क्रय न होने से किसान बेचैन हैं। परेशान किसान अपना धान औने-पौने दाम पर बेच र
औरंगाबाद। धान क्रय न होने से किसान बेचैन हैं। परेशान किसान अपना धान औने-पौने दाम पर बेच रहे हैं। किसानों के धान खेत से खलिहान और खलिहान से घर पहुंचने लगे हैं। सरकार ने 15 नवंबर से धान क्रय की घोषणा की थी परंतु ऐसा नहीं हो सका। 14 दिसंबर बीत गया परंतु अब तक क्रय केंद्र नहीं खुले हैं। पैक्स अध्यक्षों की माने तो सीसी न होने के कारण धान की खरीदारी प्रारंभ नहीं हो सकी है। जिन किसानों के घर शादी है या जिनके बच्चे बाहर पढ़ते हैं वे अपना धान औने-पौने दाम में व्यवसायियों के हाथ बेच रहे हैं। किसान बेचारा बन घूम रहा है। किसान संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष बलिराम ¨सह ने बताया कि सरकार की व्यवस्था पूरी तरह खराब है। पैक्सों की मजबूरी है कि जबतक सीसी नहीं होगा वे खरीदारी नहीं करेंगे। सीसी होने में अभी विलंब है। किसान धान अधिप्राप्ति प्रारंभ होने का इंतजार कर रहे हैं। वे नियमित पैक्स अध्यक्ष से संपर्क में हैं। धान क्रय शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। कोऑपरेटिव बैंक के प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि 19 दिसंबर को जिले में बैठक होगी। इसी बैठक में पैक्स अध्यक्षों को धान अधिप्राप्ति हेतु सीसी कर दिया जाएगा। 20 दिसंबर से धान अधिप्राप्ति शुरू हो जाएगी। उन्होंने सभी पैक्स अध्यक्षों से आग्रह किया कि जो धान अधिप्राप्ति हेतु ऋण संचिका नहीं जमा किए है वे शीघ्र जमा करें ताकि 20 दिसंबर से पहले किसानों के धान की अधिप्राप्ति हो सके।