Move to Jagran APP

चौपाल में किसानों को बताए गए खेती के तरीके

प्रखंड के बक्सर पंचायत के तोलपुरा देवी स्थान प्रांगण में शुक्रवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कृषि समन्वयक विद्यानंद सिंह ने की। चौपाल में किसानों को बेहतर तरीके से खेती करने के तरीके बताया गया। किसानों को जानकारी

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 05:33 PM (IST)Updated: Fri, 22 Nov 2019 05:33 PM (IST)
चौपाल में किसानों को बताए गए खेती के तरीके

औरंगाबाद। प्रखंड के बक्सर पंचायत के तोलपुरा देवी स्थान प्रांगण में शुक्रवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कृषि समन्वयक विद्यानंद सिंह ने की। चौपाल में किसानों को बेहतर तरीके से खेती करने के तरीके बताया गया। किसानों को जानकारी देते हुए कृषि समन्वयक ने बताया की हम सभी को जैविक खेती की ओर भी कदम बढ़ाना है। खरीफ सीजन के लिए सभी तरह के बीज प्रखंड कृषि विभाग द्वारा अनुदान पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। किसानों के खाते में अनुदान की राशि भेजी जाएगी। कहा कि पर्यावरण के प्रदूषण में रासायनिक खेती का बहुत बड़ा हाथ है। जैविक खेती के साथ-साथ हम खेती में नयी तकनीक जैसे जीरो टिलेज, ड्रिप सिचाई तकनीक, श्री विधि का उपयोग कर ज्यादा पैदावार हासिल कर सकते हैं। सरकार के द्वारा चलाई जा रही कई योजनाएं जैसे तनावरोधी बिजग्राम, अनुदानित दर पर बीज की उपलब्धता, मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना, मछली पालन, डेयरी, बागवानी का लाभ किसान लेकर अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकते हैं। किसान समन्वयक विद्यानंद सिंह, राकेश कुमार रंजन, किसान सलाहकार राजू कुमार, धर्मेंद्र कुमार, राम निवेश सिंह,किसान अवध किशोर सिंह, राजाराम सिंह, सीताराम सिंह, रामकेवल सिंह, रविराज कुमार,वार्ड सदस्य अनुज साव, पूर्व सरपंच सुदामा यादव मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.