औरंगाबाद के देव सूर्य मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों का लगा तांता
जागरण संवाददाता औरंगाबाद। देश प्रसिद्ध ऐतिहासिक देव सूर्य मंदिर में आद्रा नक्षत्र के अंतिम रविवार को भक्तों का तांता लगा रहा। भगवान सूर्य के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। मंदिर में सुबह से ही दर्शन के लिए भक्त कतार में खड़े रहे। भगवान सूर्य के जयघोष से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। इससे आसपास का वातारण भक्तिमय बना रहा।
जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। देश प्रसिद्ध ऐतिहासिक देव सूर्य मंदिर में आद्रा नक्षत्र के अंतिम रविवार को भक्तों का तांता लगा रहा। भगवान सूर्य के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। मंदिर में सुबह से ही दर्शन के लिए भक्त कतार में खड़े रहे। भगवान सूर्य के जयघोष से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। इससे आसपास का वातारण भक्तिमय बना रहा।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिला पुलिस की तैनाती की गई थी। पुरुष एवं महिला सिपाही सुरक्षा में तैनात रहे। कतार में खड़े होकर श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किया। औरंगाबाद के अलावा गया, रोहतास, बक्सर, अरवल, जहानाबाद एवं झारखंड के पलामू समेत अन्य जिलों से श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। मंदिर में भगवान सूर्य तीन स्वरूपों में विराजमान हैं। मंदिर के पुजारी पुरुषोत्तम पाठक के अनुसार, ऐसी मान्यता है कि तीन स्वरूपी भगवान सूर्य के दर्शन मात्र से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। भगवान सूर्य की पूजन से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। देव सूर्य मंदिर न्यास समिति के सचिव कृष्णा चौधरी ने बताया कि रविवार को 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भीड़ रही। भीड़ के कारण देव की सड़कें जाम रही। दर्शन करने पहुंचे शिक्षक अशोक पांडेय, श्रवण कुमार, भोजपुरी गायक पवन बाबू ने बताया कि आद्रा में भक्तों की भीड़ रहती है। दूर से श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने पहुंचते हैं। महिला श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। बता दें आद्रा नक्षत्र में दूर से भक्त देव मंदिर में पूजा करने पहुंचते हैं।