Move to Jagran APP

साइकिल चला पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं इंजीनियर

दाउदनगर पुराना शहर निवासी इंजीनियर मो. इरशाद साइकि¨लग कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Feb 2019 05:45 PM (IST)Updated: Thu, 21 Feb 2019 05:45 PM (IST)
साइकिल चला पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं इंजीनियर

दाउदनगर पुराना शहर निवासी इंजीनियर मो. इरशाद साइकि¨लग कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। कोलकाता की सबसे बड़ी साइकिल क्लबÞ साइकिल नेटवर्क ग्रोÞ के स्थाई सदस्य हैं। हाल ही में टूर द गोल्डेन ट्रीऐंगल का सफर सफलतापूर्वक पूरा कर दाउदनगर शहर का नाम रोशन किया है। 600 किलोमीटर का सफर 35 घंटे में पूरा कर सुपर रणडोनेउर का खिताब जीता है। अब यह फ्रांस में होने वाले अंतरराष्ट्रीय राइड में भाग लेगा। इस सूची में औरंगाबाद के राकेश कुमार पटेल भी शामिल है।

loksabha election banner

इरशाद ने बताया कि सप्ताह में दो बार साइकिल से करीब बारह किलोमीटर तक साइकि¨लग कर कार्यालय जाते हैं। साइकिल से प्रदूषण नियंत्रण होगा एवं ट्रैफिक जाम से निजात मिलती है। कोलकाता शहर में साइकि¨लग क्लब बना है। साइकि¨लग क्लब के सदस्य सुबह व शाम घंटों साइकिल चलाते हैं। दाउदनगर आने पर साइकिल से पूरा शहर भ्रमण करता है। द गोल्डेन ट्रीऐंगल का सफर सफलतापूर्वक पूरा करने पर नव ज्योति शिक्षा निकेतन के निदेशक नीरज गुप्ता ने इरशाद को सम्मानित कर चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.