Move to Jagran APP

निमिया के डाली मइया लागेली झुलुअवा..

अंबा में आयोजित अंबे महोत्सव के तीसरे दिन भोजपुरी के सुप्रसिद्ध गायिका पुष्पा राणा के गीतों का जादू महोत्सव में छाया रहा। करीब रात्रि 12 बजे मंच पर पहुंची पुष्पा राणा

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 05:58 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 05:58 PM (IST)
निमिया के डाली मइया लागेली झुलुअवा..
निमिया के डाली मइया लागेली झुलुअवा..

औरंगाबाद। अंबा में आयोजित अंबे महोत्सव के तीसरे दिन भोजपुरी के सुप्रसिद्ध गायिका पुष्पा राणा के गीतों का जादू महोत्सव में छाया रहा। करीब रात्रि 12 बजे मंच पर पहुंची पुष्पा राणा ने अपनी गायिकी की शुरुआत भक्ति गीत बानी असरा में माई तनी आ जइतु गीत के साथ की। पहली गीत पर झूमने लगे। पुष्पा ने जब नया नौहर अभी कन्या बानी गीत की प्रस्तुति दी तो दर्शक झूमने लगे। धनिया भुला गइली दशहरा के मेला में गीत पर दर्शक थिरकते रहे। इसके बाद जब अमवां लगलव पिया हो महुआ लगवत गीत पर प्रस्तुति दी तो दर्शकों ने तालियों की बौछार कर दी। पुष्पा ने निमिया के डाली मइया लावेली झुलुअवा गीत महिलाओं से गवाया। उन्हें झूमने पर मजबूर कर दिया। महिलाओं ने इस गीत को गाया। मइया के चुनरी बा लाल रे गीत की प्रस्तुति दी तो दर्शक झूमने लगे। महोत्सव में गीत का जादू छाया रहा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.