Move to Jagran APP

कोऑपरेटिव बैंक का 33 पैक्स पर बकाया है 12 करोड़

कोऑपरेटिव बैंक का 33 पैक्स अध्यक्षों पर 12 करोड़ से अधिक रुपये बकाया है। पैक्स अध्यक्ष पर बकाया रहने के कारण बैंक की वित्तीय स्थिति गड़बड़ा रही है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 05:16 PM (IST)Updated: Fri, 22 Nov 2019 05:16 PM (IST)
कोऑपरेटिव बैंक का 33 पैक्स पर बकाया है 12 करोड़
कोऑपरेटिव बैंक का 33 पैक्स पर बकाया है 12 करोड़

औरंगाबाद। कोऑपरेटिव बैंक का 33 पैक्स अध्यक्षों पर 12 करोड़ से अधिक रुपये बकाया है। पैक्स अध्यक्ष पर बकाया रहने के कारण बैंक की वित्तीय स्थिति गड़बड़ा रही है। कई पैक्स के अध्यक्षों के पास छह वर्ष से अधिक समय से पैसा बकाया है। लाखों रुपये लेकर पैक्स अध्यक्ष आराम फरमा रहे हैं। बैंक भी केस दर्ज कर सो गई है। कई पैक्स अध्यक्ष तो न्याय के नाम पर न्यायालय के आंखों में भी धूल झोंक रहे हैं। उच्च न्यायालय ने बकाया पैसा देने की हामी भरी परंतु यहां रुपये जमा नहीं किए। सबसे अधिक रुपये बारुण प्रखंड के बड़ीखुर्द के पैक्स अध्यक्ष धनंजय सिंह पर है। धनंजय पर 1,01,77,000 बकाया है। इसी तरह गोह प्रखंड के तेयाप पैक्स के अध्यक्ष वीरमनी द्विवेदी पर 69 लाख 93 हजार एवं जम्होर पैक्स अध्यक्ष पर 64 लाख 62 हजार रुपये बकाया है। इसी तरह हसपुरा प्रखंड के अहियापुर पैक्स अध्यक्ष अजय सिंह पर 35.96 लाख, पुरहारा के अध्यक्ष श्यामाचरण सिंह पर 33.39 लाख एवं मलहारा के पैक्स अध्यक्ष रामलखन सिंह पर 35.89 लाख रुपये बकाया है। बारुण प्रखंड के खैरा पैक्स अध्यक्ष मनोज साव पर 41.50 लाख, धनगाई पैक्स के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण पर 37.23, जनकोप के मुकेश कुमार सिंह पर 57.76, दुधार के मिथिलेश कुमार सिंह पर 14.39 एवं कोचाढ़ पैक्स के अध्यक्ष संजय चौहान पर 26.44 लाख रुपये बकाया है। औरंगाबाद प्रखंड के बड़वां पैक्स अध्यक्ष अभिराम प्रसाद पर 44.01, परसडीह के केदार यादव पर 22.22 एवं मंझार के मुन्ना सिंह पर 2.10 लाख रुपये बकाया है। ओबरा प्रखंड के डीहरा पैक्स के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह पर 28.68 लाख, खुदवां के मनीष कुमार पर 20.35, मलवां के उपेंद्र सिंह पर 43.88, गैनी के राजू कुमार पर 51.47 एवं महुआंवा के रामाश्रय शर्मा पर 43.71 लाख रुपये बकाया है। रफीगंज के भेटनियां पैक्स अध्यक्ष मंटू कुमार पर 32.44 लाख एवं पौथु के आलोक कुमार पर 36.34 लाख रुपये बैंक का बकाया है। दाउदनगर के महावर पैक्स अध्यक्ष हजारी पासवान पर 23 लाख एवं बेलवां के बृजनंदन दुबे पर 29.85 लाख रुपये बकाया है। खुदवां पैक्स अध्यक्ष मनीष एवं बेलवां पैक्स अध्यक्ष बृजनंदन दुबे जेल में बंद हैं। नवीनगर प्रखंड के बसडीहा पैक्स अध्यक्ष कैलाश यादव पर 14.95 लाख, तोल के अविनाश कुमार पर 44.37 एवं मदनपुर प्रखंड के एरकी कला पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार पर 12.89 लाख रुपये बकाया है। गोह प्रखंड के फाग पैक्स अध्यक्ष बलिराम सिंह पर 43.80 लाख, बर्माखुर्द के फुलेंद्र सिंह पर 48.20, बनतारा के संतोष महतो पर 39.60, बाजार वर्मा के रामनरेश सिंह पर 21.95, उपहारा के श्रीनिवास शर्मा पर 42.21 एवं भुरकुंडा के पैक्स अध्यक्ष विनय सिंह पर 29.78 लाख रुपये बकाया है। बैंक ने पैक्स के बकाएदारों की सूची जारी की है। बताया जाता है कि जो पैक्स अध्यक्ष चुनाव से पहले पैसा जमा नहीं करेंगे वे चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.