सांकेतिक धरना से रखी प्रवासी मजदूरों की पीड़ा
प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को पार्टी कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया गया।
प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को पार्टी कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया गया। धरना प्रवासी मजदूरों की समस्याओं को लेकर किया गया है। अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना काल में लाखों की संख्या में प्रवासी मजदूर बिहार वापस आ रहें हैं लेकिन इन मजदूरों की मदद करने में केंद्र व राज्य सरकार विफल रही है। धरना कार्यक्रम के पश्चात प्रवासी मजदूरों की समस्या से संबंधित ज्ञापन बीडीओ को दिया गया है। अध्यक्ष ने कहा कि सूची के आधार पर मृतकों के स्वजनों को कांग्रेस पार्टी सहयोग करेगी। इस मौके पर बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह, पदुमदेव सिंह, इंद्रदेव भुईयां, ऐनूल हसन, जावेद आलम, गोपाल सिंह, जयराज सिंह, लखन चौधरी, भीमसेन सिंह, लालदेव यादव, सत्यनारायण सिंह, विनय सिंह, विनय यादव, सुनील सिंह उपस्थित रहे।