कृषि कानून के नाम पर किसानों के बीच फैलाया जा रहा है भ्रम
औरंगाबाद। शहर के शौण्डिक धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी का किसान चौपाल सह कार्यकर्ता संवाद समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मदनपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय पाठक एवं संचालन सुबोध कुमार सिंह ने किया।
औरंगाबाद। शहर के शौण्डिक धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी का किसान चौपाल सह कार्यकर्ता संवाद समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मदनपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय पाठक एवं संचालन सुबोध कुमार सिंह ने किया। कार्यकर्ताओं ने विधान पार्षद राजन सिंह, जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा को अंगवस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जो पंजाब का एक राजनीतिक दल जो पूर्व में प्रधानमंत्री का गुणगान करती थी। वह आज किसान आंदोलन के नाम पर प्रबल विरोध कर रही है। इसे समझने की जरुरत है। किसानों को कृषि कानून के नाम पर गलतफहमी पैदा किया जा रहा है। असली किसान तो खेतों में कार्य कर रहे है। प्रधानमंत्री ही किसानों के सच्चे हितैषी है। उनके हितों के बारे में कार्य कर रहे हैं। विधान पार्षद ने कहा कि किसान बिल दोनों सदनों से पारित हुआ है। कॉट्रेक्ट फार्मिंग के नाम पर किसानों में भ्रम फैलाया जा रहा है। इसे समझना होगा। यह किसानों के लिए अति फायदेमंद साबित हो रहा है। ट्रैक्टर फार्मिंग कोई जरूरी नहीं है। हमारी सरकार किसानों को अधिकतम आय के लिए चितित है। इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। कॉट्रेक्ट फार्मिंग सिर्फ बडे़ किसानों से तकनीकी सीखने का तरीका है। केंद्र की वर्तमान सरकार देश में सभी क्षेत्रों में कार्य कर रही है। किसानों से अपील की कि बिल के नाम पर गुमराह करने वालों को उसी की भाषा में जवाब दें। इस मौके पर वार मंडल अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया अरूण सिंह, जिला युवाध्यक्ष चंदन सिंह, पूर्व मुखिया भोला शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह, अशोक सिंह सहित उपस्थित रहे।