अनियंत्रित वाहन से कुचलकर बालक की मौत
औरंगाबाद। रिसियप थाना के संड़सा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने शुक्रवार की सुबह अनिय
औरंगाबाद। रिसियप थाना के संड़सा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने शुक्रवार की सुबह अनियंत्रित हाईवा से कुचलकर बालक की मौत हो गई। बेटे को बचाने के क्रम में मां घायल हो गई। बताया जाता है कि झारखंड के हरिहरगंज थाना के जहाना गांव निवासी अमरेंद्र भूईंयां की पत्नी अपने बहनोई बनौदी भूईंयां के घर संड़सा में छठ करने आई थी। छठ पर्व संपन्न होने के बाद शुक्रवार को बच्चे को खेत में शौच करा वह बहनोई के घर जा रही थी। सड़क पार कर उक्त विद्यालय के पास पहुंची कि अंबा की ओर से तेज रफ्तार से आ रही हाईवा बीआर24सीए-471 ने आठ वर्षीय बालक गोलू को कुचल दिया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं घटना के बाद भागने के क्रम में हाइवा सड़क पर उभरे गड्ढे में फंस गया। इधर घटना में बालक की मां सुचिता देवी भी जख्मी हो गई।
आक्रोश में तीन घंटे तक रहा सड़क जाम
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने व हाईवा चालक को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। लगभग तीन घंटे तक एनएच 139 जाम रहा। जाम के कारण यात्री एवं ग्रामीण परेशान रहे।
परिचालन को प्रशासन से नियंत्रित करने की मांग
आक्रोशित ग्रामीण हाईवा वाहन पर नियंत्रण न करने के लिए प्रशासन को जिम्मेवार बताया। लोग कह रहे थे कि एनएच 139 पर चलाया जा रहा हाईवा झारखंड से गिट्टी लोड करने के लिए टाइम पकड़ने के चक्कर में लोगों की जान ले रहा है। एक वर्ष पूर्व उक्त स्थान पर ही एक बच्ची को भी हाइवा ने कुचला था जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। तब भी ग्रामीणों ने हाईवा वाहन परिचालन को जिला प्रशासन से नियंत्रित करने की मांग की थी। हाईवा परिचालन नियंत्रित न किए जाने पर घटना रूकने की संभावना ग्रामीणों ने प्रकट की है।
अधिकारियों के आश्वासन पर हटा जाम
घटना की जानकारी मिलने पर कुटुंबा बीडीओ लोक प्रकाश, एमओ लल्लू कुमार ¨सह, थानाध्यक्ष रामराज ¨सह घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया। मृतक के परिजनों को पारिवारिक लाभ के तहत मिलन ेवाली राशि दिलाने का आश्वासन दिया गया। काफी मान मनौव्वल के बाद ग्रामीण जाम हटाने को राजी हुए। सड़क जाम हटते ही वाहनों भारी संख्या सड़क से गुजरने लगी।