Move to Jagran APP

जल-जीवन-हरियाली यात्रा पर आज मुख्यमंत्री पहुंचेंगे अंबा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को जल-जीवन-हरियाली यात्रा के तहत अंबा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सभी तैयारी जिला व पुलिस प्रशासन ने पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री बभंडीह खेल मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। खेल मैदान में दो हेलीपैड बनाया गया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Dec 2019 11:23 PM (IST)Updated: Tue, 17 Dec 2019 06:14 AM (IST)
जल-जीवन-हरियाली यात्रा पर आज मुख्यमंत्री पहुंचेंगे अंबा
जल-जीवन-हरियाली यात्रा पर आज मुख्यमंत्री पहुंचेंगे अंबा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को जल-जीवन-हरियाली यात्रा के तहत अंबा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सभी तैयारी जिला व पुलिस प्रशासन ने पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री बभंडीह खेल मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। खेल मैदान में दो हेलीपैड बनाया गया है।

loksabha election banner

पहले चिल्हकी उच्च विद्यालय के खेल मैदान में हेलीपैड बनाया जा रहा था परंतु दो हेलीपैड बनाए जाने की जगह उपलब्ध नहीं होने के कारण बभंडीह के खेल मैदान में दोनों हेलीपैड बनाया गया है। यहां से मुख्यमंत्री कार से चिल्हकी बिगहा गांव पहुंचेंगे। जल-जीवन5हरियाली अभियान के तहत विभिन्न विभागों के द्वारा किए गए कार्य का अवलोकन करेंगे। मुख्य रूप से स्ट्रॉबेरी की खेती को देखेंगे। खेती को करने वाले किसानों के अलावा जीविका समूह की किसानों से बात करेंगे। चिल्हकी बिगहा गांव में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत लघु सिचाई विभाग के द्वारा तालाब खेदवाया गया है। तालाब के चारों तरफ पौधारोपण किया गया। विभिन्न विभागों का स्टॉल लगाया गया है जिसका मुख्यमंत्री करेंगे। यहां बूंद-बूंद की पानी से खेती करने के तरीके को भी मुख्यमंत्री को दिखाया जाएगा। सूक्ष्म सिचाई का मॉडल तैयार किया गया है। करीब 40 मिनट के मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा बेहतर तैयारी की गई है। जो तैयारी की गई है वह विभागों का मॉडल रूप बनाया गया है। आंगनबाड़ी केंद्र को मॉडल रूप दिया गया है। मुर्गी पालन का बेहतर शेड बनाया गया है। मुख्यमंत्री परिवहन योजना के तहत मुख्यमंत्री कुछ लाभुकों को वाहन दे रवाना करेंगे। परिवहन विभाग के द्वारा इसकी तैयारी की गई है।

डीएम राहुल रंजन महिवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री की सभा नहीं होगी। एसपी दीपक वर्णवाल ने बताया कि बभंडीह खेल मैदान से चिल्हकी बिगहा गांव तक सड़क के दोनों तरफ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीआरपीएफ एवं एसटीएफ के सुरक्षा बलों को लगाया गया है। जिला पुलिस बल की तैनाती की गई है। सड़क के दोनों ओर भीड़ नहीं लगे इसकी तैयारी की गई है। सोमवार को डीएम, एसपी के साथ जिला व पुलिस प्रशासन के तमाम अधिकारी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। सुरक्षा बलों का मॉक ड्रिल कराया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.