कार्डधारियों को केरोसिन तेल का टोटा
औरंगाबाद। सरकार ने एक नए कदम उठाते हुए केरोसिन तेल की आपूर्ति बीपीएल, एपीएल एवं अंत्योद।
औरंगाबाद। सरकार ने एक नए कदम उठाते हुए केरोसिन तेल की आपूर्ति बीपीएल, एपीएल एवं अंत्योदय कार्डधारियों को बंद करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय से सरकारी आंकड़ा के अनुसार प्रखंड में लगभग 29 हजार 458 लोग वंचित हुए हैं जबकि आंकड़े लगभग इसकी चौगुना है। उपलब्ध आंकड़े में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत 55 हजार 431 लोगों को इसका लाभ मिलता था। कहा गया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत सर्वेक्षित सूची से ही यह दिया जाता है। अगर देखा जाए तो सर्वेक्षण करनेवाले लोगों ने महत्वपूर्ण लाभुकों को सूची से बाहर रखा। केरोसिन तेल की आवश्यकता जिन घरों को है वे पूर्व व अब भी वंचित की श्रेणी में हैं। इससे वंचित लोग अब अपने अधिकार के लिए आंदोलनरत हो सकते हैं। केवल 25 हजार 973 लोग अब केरोसिन तेल का लाभ ले सकेंगे। लोग इसे सरकार का आत्मघाती कदम बता रहे हैं।