Move to Jagran APP

मिट्टी में दफन हो गया युवकों के अधिकारी बनने का अरमान

दोस्त की शादी में खुशी के साथ दूल्हे के दोस्त के बरात में शामिल हुए। शादी की रस्म में शामिल हुए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 May 2022 10:29 PM (IST)Updated: Sun, 15 May 2022 10:29 PM (IST)
मिट्टी में दफन हो गया युवकों के अधिकारी बनने का अरमान
मिट्टी में दफन हो गया युवकों के अधिकारी बनने का अरमान

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद : दोस्त की शादी में खुशी के साथ दूल्हे के दोस्त के बरात में शामिल हुए। शादी की रस्म में शामिल हुए। रविवार की अहले सुबह घर के लिए निकले तभी रास्ते में हुई दुर्घटना में मौत हो गई। स्वजन ने बताया कि मृतक शुभम गुप्ता, अभय कुमार उर्फ कारू, रंजीत कुमार, बबलू कुमार एवं कारू कुमार ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दिया था। परिणाम के इंतजार में थे। सभी को एक नेक अधिकारी बनने का सपना था। अधिकारी बनने का सपना मिट्टी में दफन हो गया। पोस्टमार्टम घर पहुंचे स्वजन यह समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर यह कैसे हो गया। स्वजन घटना पर विश्वास नहीं कर पा रहे थे। कभी एंबुलेंस में रखे युवकों की शव को देखते तो कभी इधर-उधर। घर का बुझ गया इकलौता चिराग

prime article banner

पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र मुख्यालय स्थित लक्ष्मी नगर निवासी संजय कुमार का 18 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार की मौत के साथ घर का इकलौता चिराग बुझ गया। ग्रामीणों के अनुसार संजय का एक पुत्र एवं एक पुत्री है। संजय व उसके स्वजनों का रोते बुरा हाल है। दुल्हन की स्वागत की थी तैयारी

शनिवार की बरात विदाई के बाद वर पक्ष की महिलाएं दुल्हन की स्वागत की तैयारी कर लिए थे। रविवार सुबह घर में दुल्हन का आगमन होता था। दर्दनाक हुई हादसा ने लोगों की रूह कंपा दिया। गांव से लेकर घटनास्थल व औरंगाबाद सदर अस्पताल तक कोहराम मच गया। रिश्तेदार दौड़े-भागे पोस्टमार्टम घर पहुंचे। यहां पांच शव देख बिलख उठे। घटना के कारण गांव में दुल्हन आने की खुशी मातम में बदल गया। 40 फीट खाई में गिरी कार

नवीनगर थानाध्यक्ष बिजयेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना इतनी दर्दनाक थी कि आसपास के ग्रामीण का देखकर कलेजा दहल गया। पुल से 40 फीट नीचे खाई में कार कररबार नदी में जा गिरा था। घटनास्थल पर ही पांच युवकों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो युवक को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। वाहन चालक अभय कुमार की मौत हो चुकी है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पांचों युवकों की शव का पोस्टमार्टम करा स्वजन को सौंप दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.