Move to Jagran APP

प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख ने लिया प्रभार

औरंगाबाद। रफीगंज प्रखंड परिसर में प्रखंड प्रमुख गीता सिंह एवं उप प्रमुख रजंती देवी ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। प्रमुख कार्यालय का उदघाट्न विधायक मो. नेहालुद्दीन भाजपा नेता सुनील कुमार सिंह एवं प्रमुख गीता सिंह ने उद्घाटन किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 12:04 AM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 12:04 AM (IST)
प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख ने लिया प्रभार
प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख ने लिया प्रभार

औरंगाबाद। रफीगंज प्रखंड परिसर में प्रखंड प्रमुख गीता सिंह एवं उप प्रमुख रजंती देवी ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। प्रमुख कार्यालय का उदघाट्न विधायक मो. नेहालुद्दीन, भाजपा नेता सुनील कुमार सिंह एवं प्रमुख गीता सिंह ने उद्घाटन किया। भाजपा नेता सुनील सिंह ने प्रमुख को बधाई देते हुए कहा कि सभी सदस्य मिलकर विकास करें। यहां की टीम ऊर्जावान है और निरंतर अपने राजनीतिक जीवन में सबका साथ सबका विकास के नीति के तहत विकास कार्य करेंगे। विधायक ने दोनों को बधाई देते हुए सहयोग का आश्वासन दिया। संचालन सेवानिवृत प्रो. शिवनारायण सिंह ने की। उपप्रमुख प्रतिनिधि कमलेश यादव, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय यादव, पूर्व प्रमुख राजेन्द्र सिंह, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनय सिंह, वरीय जदयू नेता प्रभात रंजन उर्फ दीपक सिंह, राजद नेता शहजादा शाही, नगर पंचायत प्रतिनिधि जितेन्द्र गुप्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद कुमार, पंचायत समिति सदस्य जितेन्द्र चौधरी, मुकेश कुमार सिंह, मुखिया विजय सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मितेंद्र सिंह, जिला परिषद सदस्य प्रदीप चौरसिया, आशिफ साह, उपप्रमुख प्रतिनिधि कमलेश यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुबोध सिंह, समाजसेवी अमिताभ सिंह उर्फ मुन्ना सिंह उपस्थित रहे। कोरोना गाइडलाइन का पालन न करने पर सवाल

loksabha election banner

रफीगंज। प्रमुख प्रत्याशी स्नेहा सिंह के आवास पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए एक बैठक की गई। प्रमुख प्रत्याशी प्रतिनिधि अमित कुमार उर्फ छोटे सिंह ने बताया कि प्रखंड कार्यालय में प्रमुख का पदग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। इस कार्यक्रम में कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं हुआ। भीड़ लगाकर एक दूसरे को सम्मानित भी किया। मामले में प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए। पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि इश्तियाक फरान, कार्तिक शर्मा, सत्येंद्र यादव, धीरज सिंह, एकलाख अहमद, मंटू शर्मा, एहसान अहमद, बसंती देवी, गणेश्वर पासवान, गुड्डू पासवान, अवधेश चंद्रवंशी, रामआशीष दास उर्फ निराला सहित शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.