Move to Jagran APP

भाजपा के शासन से आमजन त्रस्त : भाकपा माले

औरंगाबाद। भाजपा भगाओ, लोकतंत्र बचाओ, मोदी भगाओ, देश बचाओ अभियान के तहत उच्च विद्यालय के छोट

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Dec 2018 06:16 PM (IST)Updated: Wed, 12 Dec 2018 06:16 PM (IST)
भाजपा के शासन से आमजन त्रस्त : भाकपा माले
भाजपा के शासन से आमजन त्रस्त : भाकपा माले

औरंगाबाद। भाजपा भगाओ, लोकतंत्र बचाओ, मोदी भगाओ, देश बचाओ अभियान के तहत उच्च विद्यालय के छोटी मैदान हसपुरा में भाकपा माले का 11वां जिला सम्मेलन संपन्न हो गया। सम्मेलन के खुला सत्र की शुरुआत मोदी जोगी की जोड़ी अजीब भईया, देशवा के फुटल नसीब भईया से की गई। उदघाटन पार्टी के वरीय नेता सह पूर्व विधायक राजाराम ¨सह ने किया। संचालन मुनारिक राम ने किया। पार्टी के सिद्धांतों व उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया। सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी निशाने पर रहे। पीमएम पर पार्टी नेताओं ने जनता को ठगने का आरोप लगाया। तीन राज्यों में भाजपा की करारी हार से वहां की जनता के कार्यों की प्रशंसा की गई। पूर्व विधायक ने सर्वप्रथम तीन राज्यों की जनता को अभिनंदन किया। कहा कि यह तो अभी सेमीफाइनल है। 2019 का फाइनल अभी बाकी है। मोदी जैसे हिटलरशाही को हटाने के लिए अभी संघर्ष जारी रखें। जनता अब जग गई है। कहा कि ये संविधान को बदलने वाले लोग हैं। हमारी पार्टी इनके चार साल के नीतियों की भंडाफोड़ कर रही है। यदि ऐसे लोग नहीं हटेंगे तो लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगी। इनके सरकार में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। बेरोजगार की फौज खड़ी हो गई है। जीएसटी से छोटे दुकानदार व आम जनता परेशान है। इइंकलाबी मुस्लिम कांफ्रेंस के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हुसैन, भाकपा माले के स्थायी समिति के सचिव निरंजन पासवान, प्रखंड सचिव चंद्रमा पासवान, शिक्षक कमला प्रसाद ¨सह ने कहा कि हमारी पार्टी किसानों, मजदूरों, गरीबों, आमजनता के हक व उनकी समस्याओं के लिए हमेशा से लड़ाई लड़ती रही है। राज्य में विकास की जगह हत्या व लूट मचा है। मुखिया चंद्रशेखर ¨सह, सादुल्लाह खान, रामप्रवेश ¨सह, कामता यादव, बिरजू चोधरी, बिसु साव, जनेश्वर राम, वीरेंद्र कुमार सहित उपस्थित रहे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.