Move to Jagran APP

कोरोना से जंग लड़ने में अहम भूमिका निभा रहीं जीविका दीदियां

औरंगाबाद। एक तरफ जहां कोरोना की दंश से देश परेशान है। वहीं दूसरी तरफ इस लड़ाई क

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 12:09 AM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 06:14 AM (IST)
कोरोना से जंग लड़ने में अहम भूमिका निभा रहीं जीविका दीदियां
कोरोना से जंग लड़ने में अहम भूमिका निभा रहीं जीविका दीदियां

औरंगाबाद। एक तरफ जहां कोरोना की दंश से देश परेशान है। वहीं दूसरी तरफ इस लड़ाई को आसान बनाने के लिए पुरुषों के साथ महिलाएं भी निकलकर सामने आ रही हैं। नारी सशक्तीकरण का परिणाम अब यह है कि इसका फायदा समाज के एक बड़े हिस्से को मिल रहा है। इसका उदाहरण जीविका समूह की महिलाएं हैं। जिन्होंने अपने लिए न सिर्फ आर्थिक स्वावलंबन हासिल की है, बल्कि अब वे समाज को भी स्वस्थ्य और मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही है। उक्त बातें जागरूकता कार्यक्रम के तहत भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय मेहता ने कहीं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के इस संकटकाल में जीविका दीदी दिन-रात कार्य में जुट कर लोगों के लिए मास्क तैयार कर रही हैं। स्थानीय महिलाओं ने पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मेहता की बातों से हम सभी प्रभावित होते हुए इस महामारी से अन्य महिलाओं को जागरुक एवं सजग करूंगी। इस मौके पर खुशबू देवी, बबीता देवी, रेणू देवी, माया कुमारी, जनक देवी, फूला देवी, मालती देवी, मुन्नी देवी, अनीता देवी, संगीता देवी, लीलावती देवी, पुष्पा देवी, मंजू देवी, नागमती देवी, संगीता देवी, कांति देवी, मगरी देवी, राधिका देवी, सुनीता देवी, अमृता देवी, बिदा देवी, शांति देवी सहित अन्य शामिल रहीं। मौके पर भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ जिला संयोजक अमरेंद्र कुमार सिंह, ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री सोनू कुशवाहा, उपाध्यक्ष मोनू कुशवाहा, ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, बृजमोहन कुमार, संजीव ठाकुर, अशोक प्रजापत, संजीत मालाकार, भगलू चौधरी आदि रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.