कोरोना महामारी में जीविका बनीं गरीबों का सहारा
औरंगाबाद। आदर्श जीविका महिला ग्राम संगठन की ओर से शुक्रवार को 15 जरूरतमंदों के बीच भुरकुंडा गांव में जीविका दीदियों ने सरसों तेल एवं एक किलो दाल का वितरण किया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 04:22 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 04:22 PM (IST)
औरंगाबाद। आदर्श जीविका महिला ग्राम संगठन की ओर से शुक्रवार को 15 जरूरतमंदों के बीच भुरकुंडा गांव में जीविका दीदियों ने सरसों तेल एवं एक किलो दाल का वितरण किया। जीविका दीदी पुष्पा कुमारी कुशवाहा ने बताया कि इस महामारी में जरूरतमंद कुछ सदस्यों को राहत मिले। क्षेत्रीय समन्वयक राजकुमार ने बताया कि जीविका का एक कदम बढ़ते कदम द्वारा सामग्री वितरण किया गया। जीविका द्वारा प्रखंड के सभी गांवों में घर-घर जाकर अनाज का वितरण किया। जिन ग्रामीणों का राशन कार्ड नहीं बना था, उनका सर्वे कर कार्ड बनाया, तब जाकर गरीबों के बीच राशन का वितरण किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें