रेडक्रॉस संस्था की ओर से दिया गया सैनिटाइजर व मास्क
कोरोना वायरस से बचाव के लिए दुर्गा क्लब में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर में क्वारंटाइन के लिए रखे गए मजदूरों को भोजन की व्यवस्था रेडक्रॉस की ओर से की गई है।
कोरोना वायरस से बचाव के लिए दुर्गा क्लब में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर में क्वारंटाइन के लिए रखे गए मजदूरों को भोजन की व्यवस्था रेडक्रॉस की ओर से की गई है। रेडक्रॉस उप शाखा के सचिव डॉ. प्रकाश चंद्रा ने बताया कि मजदूरों को क्वारंटाइन के लिए रखा गया। सोसाइटी कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, चिटू मिश्रा, विद्या निकेतन के प्रशासक संदीप कुमार तांती, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सह सोसायटी सदस्य प्रशांत कुमार, मुकेश मिश्रा, गोविदा राज, सनोज यादव, मनीष यादव, धीरज, रॉकी,संतोष कुमार, मंटू राज, राज साहू, शुभम साहू, सनी साहू, अमन कुमार, सोनू बजाज, अंकित केशरी, आर्य अमर केशरी, शाहिल सोनी, रवि वत्सल, बासुदेव सिंह, अमरेंद्र कुमार, आशीष कुमार ने क्वारंटाइन किए लोगों की सेवा में लगे हैं।
उधर डा. प्रकाश चंद्रा ने अखबार के कर्मयोगियों को राशन, मास्क, सैनिटाइजर प्रदान किया है।